नालंदा-सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा-बेटियां और पत्नी घायल:तिलक समारोह में जा रहे थे, हाईवा-स्कॉर्पियो की टक्कर में ड्राइवर की भी गई जान

नालंदा2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

नालंदा में शनिवार को हाईवा और स्कॉर्पियो में टक्कर हुई। इसमें स्कॉर्पियो ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

.

घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के तीना गांव मोड़ के पास की है। ग्रामीण विकास कुमार ने बताया कि पटना में पड़ोसी की बेटी का तिलक में लोग जा रहे थे।

परिवार के सभी लोग अपने पैतृक गांव नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार से पटना के लिए निकले थे। इसी दौरान नगरनौसा थाना क्षेत्र के तीना गांव मोड़ के पास हादसा हो गया। घर से निकलने के कुछ दूरी पर हादसा हुआ है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
स्कॉर्पियो पूरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त।
स्कॉर्पियो पूरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त।

घायलों को पहुंचाया गया हॉस्पिटल

हादसे के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने स्कॉर्पियो ड्राइवर अविनाश कुमार और लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी निवासी बृजनंदन प्रसाद (68) को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, घायलों में बृजनंदन प्रसाद के बेटे अजीत कुमार (45), पत्नी सीमा सिन्हा (26), बेटी पीहू कुमारी (17) और बेटी पलक कुमारी (7) शामिल हैं।

प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने गंभीर रूप में घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया।

घायल बच्ची को भी अस्पताल लाया गया।
घायल बच्ची को भी अस्पताल लाया गया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया

नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू की। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और हाईवा को जब्त किया।

दोनों शवों का सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links