हरदिया डैम में 10 मेगावाट का सोलर प्लांट तैयार:PM मोदी आज रिमोट से करेंगे उद्घाटन; नवादा में पांच नए पावर सब-स्टेशन भी शुरू होंगे

नवादा3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

नवादा जिले के रजौली प्रखंड स्थित हरदिया डैम के फुलवरिया जलाशय में 10 मेगावाट क्षमता वाला फ्लोटिंग सोलर प्लांट तैयार किया गया है।

.

करीब 30 एकड़ में बने इस प्लांट को बिहार का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को वैशाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिमोट से इसका उद्घाटन करेंगे।

डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

उद्घाटन से पहले शुक्रवार को नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने प्लांट का निरीक्षण किया।

उन्होंने बिजली विभाग और पावर जनरेशन कंपनी के अधिकारियों से तैयारियों, संचालन और बिजली उत्पादन की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

48.70 करोड़ की लागत से बनें पांच पावर सब-स्टेशन

सोलर प्लांट के साथ नवादा जिले में 2×10 एमवीए क्षमता वाले पांच नए पावर सब-स्टेशन भी शुरू होंगे। प्रधानमंत्री इनका उद्घाटन भी रिमोट से करेंगे।

ये सब-स्टेशन रोह-कौआकोल के मौजा फरेदा, खराट मोड़ वारिसलीगंज, मझगांव (रजौली-गया रोड), खानपुर और बस्तीबीघा में हैं। इनकी कुल अनुमानित लागत 48.70 करोड़ रुपए है।

बिजली आपूर्ति क्षमता बढ़ने की उम्मीद

इन सब-स्टेशनों के शुरू होने से जिले में बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। हरदिया डैम का फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्वच्छ और हरित ऊर्जा का उत्पादन करेगा।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि ये परियोजनाएं जिले के विकास, पर्यावरण संरक्षण और बिजली के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में मदद करेंगी।

निरीक्षण के दौरान रजौली के अनुमंडल पदाधिकारी, गोपनीय शाखा प्रभारी, बिजली विभाग के पदाधिकारी और पावर जनरेशन कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links