बिहार में रातें ठंडी, दिन में धूप से राहत मिलेगी:अरवल सबसे ठंडा, पारा 10.1°C; अगले 7 दिन किसी जिले में अलर्ट नहीं

पटना2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रात में पारा गिर रहा है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है।

.

आज मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह कोहरा छाएगा और दिन में धूप निकलेगी। पटना में भी सुबह कोहरा दिखेगा। तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 7 दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिसंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड बढ़ सकती है।

बीते 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अरवल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा औरंगाबाद में 10.5 डिग्री, गया में 11.2 डिग्री और डेहरी में 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बगहा में घने कोहरे से विजिबिलिटी 40 मीटर से भी कम हुई, सड़क पर वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलते नजर आए।
बगहा में घने कोहरे से विजिबिलिटी 40 मीटर से भी कम हुई, सड़क पर वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलते नजर आए।

अगले सात दिनों तक किसी जिले में अलर्ट नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से 28 नवंबर की सुबह 8:30 बजे से 5 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे तक जारी पूर्वानुमान में बिहार के किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी नहीं दी गई है। सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है।

इस दौरान राज्य के किसी भी जिले के लिए येलो, ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यानी अगले सात दिनों के पूर्वानुमान में किसी बड़े मौसमी खतरे को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

सुबह कोहरा, दोपहर में धूप; दिन-रात के तापमान में अंतर

सुबह के समय राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर दिखने की संभावना है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने का अनुमान है। वहीं, दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। पछुआ हवा चलने से रात में ठंड बढ़ सकती है।

दिसंबर में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

फिलहाल, मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह में तापमान में किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं जताया है। दिसंबर में उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी हवाओं का असर बढ़ने पर रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति भी बिहार के मौसम को प्रभावित करेगी। दिसंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड बढ़ सकती है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी में आज सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। सुबह-शाम ठंड का एहसास होगा, जबकि दोपहर में आसमान साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक सुबह-शाम ठंड और दिन में धूप का असर बना रह सकता है।

सुबह-शाम वाहन चलाते समय बरतें सावधानी

तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह घर से निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। वहीं, हल्का कोहरा या धुंध रहने की संभावना को देखते हुए वाहन चालकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links