सैलून में पहले बाल कटवाने को लेकर हुआ था विवाद:गोलीबारी-पथराव के 5 फरार आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाया

शेखपुरा3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

शेखपुरा के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के ओनामा गांव में सैलून में पहले बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने पांच फरार आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाया है।

.

कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने ढोल बजाकर यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट या पुलिस के सामने सरेंडर करने की चेतावनी दी है।

घटना 12 अक्टूबर की है। सैलून में पहले बाल कटवाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला गोलीबारी और पथराव तक पहुंच गया। इसमें दो लोग घायल हो गए थे। गोली लगने से एक बछड़े की भी मौत हो गई थी।

पांच फरार आरोपियों के घर इश्तहार

पुलिस ने जिन आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाया है, उनमें सत्यम कुमार, महेश कुमार उर्फ मंटू, अशोक कुमार उर्फ पप्पू, राकेश कुमार कारू और रंजन कुमार शामिल हैं। कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी और पुलिस सब इंस्पेक्टर जय कुमार यादव ने किया।

सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की

थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपियों के घर इश्तहार चिपकाया गया है। यदि आरोपी कोर्ट या पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करते हैं, तो उनके घरों की कुर्की की जाएगी।

घटना में गोली लगने से घायल 75 वर्षीय वीरेंद्र सिंह को पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया था। वहीं, पथराव में घायल राम पदार्थ सिंह के बेटे विकास कुमार का इलाज रेफरल अस्पताल बरबीघा में कराया गया था।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links