- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Ambikapur
- Sweaters, Caps And Pens Were Distributed To The Children.
बच्चों को बांटे गए स्वेटर, टोपी और पेन
- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | चिरमिरी
समाजसेवा की पहल के तहत समाजसेवी फारूख खान और मेहरून निशा ने शासकीय प्राथमिक शाला मुकुंदपुर और शासकीय प्राथमिक शाला नदियापारा के विद्यार्थियों को स्वेटर, टोपी और पेन वितरित किए। वहीं, उनके पुत्र अली अब्बास खान और अली हसनैन खान ने अपनी पॉकेट मनी से बचाई गई राशि से बच्चों को बिस्किट बांटे। इस पहल से बच्चों के चेहरे खिल उठे।
ग्रामीण अंचल के दोनों विद्यालयों तक सहयोग पहुंचाने में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोमनहिल के व्याख्याता के. प्रफुल्ल रेड्डी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने विद्यालयों की जरूरतों को समझकर समाजसेवी परिवार से संपर्क कराया और कार्यक्रम आयोजित कराया। इस अवसर पर के. प्रफुल्ल रेड्डी ने कहा कि शिक्षक की भूमिका केवल किताबों तक सीमित नहीं है। शिक्षक समाज और शिक्षा संस्थानों के बीच सेतु का काम करता है। शिक्षा के विकास में सामाजिक सहभागिता बेहद जरूरी है। फारूख खान और मेहरून निशा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा, खुशियां और उज्ज्वल भविष्य समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जरूरतमंद बच्चों को सामग्री देना अपनत्व और प्रोत्साहन का भाव है। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामलखन, पंच हीरामुनि लकड़ा, प्रधान पाठक अरुण कुमार वर्मा एवं प्रधान पाठक शिवनारायण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















