शरारती तत्वों ने गिराए 25 ट्रांसफार्मरों के हैंडल:रातभर गुल रही भूना की बिजली, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा निगम

फतेहाबाद31 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसफार्मरों के हैंडल गिराते हुए व्यक्ति सीसीटीवी में कैद हुआ। - Dainik Bhaskar
ट्रांसफार्मरों के हैंडल गिराते हुए व्यक्ति सीसीटीवी में कैद हुआ।

फतेहाबाद जिले के भूना शहर में शरारती तत्वों ने रात के समय बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया। रात करीब 9 बजे से सुबह 3 बजे तक शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे 20 से 25 बिजली ट्रांसफार्मरों के हैंडल गिरा दिए गए। इस वजह से पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद हो ग

.

बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली नहीं आने के कारण आमजन को दिक्कतें हुईं। असामाजिक तत्वों की इस हरकत से शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुआ ट्रांसफार्मरों के हैंडल गिराने वाला व्यक्ति।
सीसीटीवी में कैद हुआ ट्रांसफार्मरों के हैंडल गिराने वाला व्यक्ति।

रातभर भागदौड़ करते रहे बिजली कर्मचारी

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग का ड्यूटी स्टाफ हरकत में आ गया। कर्मचारियों को पूरी रात शहरभर में घूम-घूमकर ट्रांसफार्मरों के हैंडल ऊपर उठाने और बिजली व्यवस्था सुचारू करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि बिजली व्यवस्था से इस तरह छेड़छाड़ करना न केवल विभागीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना है, बल्कि इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का खतरा भी बना रहता है।

भूना शहर में लगा ट्रांसफार्मर।
भूना शहर में लगा ट्रांसफार्मर।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे निगम कर्मी

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिजली निगम प्रशासन ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कुछ जगहों से सामने आई फुटेज में एक युवक ट्रांसफार्मर के हैंडल गिराता हुआ साफ नजर आ रहा है।

शहरवासियों ने मांग की है कि पुलिस और बिजली विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर इन असामाजिक तत्वों की जल्द से जल्द पहचान करनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links