- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- GJU Hisar Youth Festival Prabodhini Inauguration | Cultural Event Highlights
जीजेयू में युवा महोत्सव का शानदार आगाज:सात मंचों पर विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति, नृत्य, नाटक और ललित कलाओं में दिखाया दम
- कॉपी लिंक

हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि) में शनिवार को 14वें विश्वविद्यालय स्तरीय युवा महोत्सव ‘प्रबोधिनी’ का रंगारंग आगाज हुआ।
महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय उत्सव के उद्घाटन से पहले भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ढोल-नगाड़ों की थाप पर अतिथि और अधिकारी भी झूम उठे।
समारोह में चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हकृवि) के कुलगुरु प्रो. बी.आर. कम्बोज व चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद के कुलगुरु प्रो. आरपी सैनी मुख्यातिथि रहे।
गुजविप्रौवि के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने मुख्य संरक्षक एवं अध्यक्ष तथा कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने संरक्षक के रूप में शिरकत की। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन कुमार विशिष्ट अतिथि थे।

रागनी की तान और कविता का संदेश…
प्रो. बी.आर. कम्बोज (कुलपति, एचएयू): युवा स्वामी विवेकानंद के संदेश को प्रेरणा बनाएं। इस महोत्सव में केवल नृत्य नहीं होंगे, बल्कि हरियाणा की मिट्टी स्वयं नाचती दिखेगी। गीतों में मां की लोरी और नाटकों में संवेदनशील हरियाणा की तस्वीर उभरेगी।
प्रो. आर.पी. सैनी (कुलपति, सीआरएसयू): युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत व हरियाणवी बोली पर गर्व होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मंच से एक शानदार रागनी सुनाकर समां बांध दिया।
प्रो. विजय कुमार (कुलपति, गुजविप्रौवि): विद्यार्थी जीवन राष्ट्र निर्माण का श्रेष्ठ काल है। उन्होंने अपनी स्वरचित कविता के जरिए युवाओं को अपने भीतर के 'रावण' को न जागने देने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
प्रो. गुलशन कुमार (विशिष्ट अतिथि): गुजविप्रौवि के पूर्व छात्र रहे प्रो. कुमार ने अपने विद्यार्थी काल को याद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न संस्कृतियों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं।























