- Hindi News
- Local
- Haryana
- Kurukshetra
- Kurukshetra Ladwa Grain Market Accident | Truck Runs Over Elderly Woman
कुरुक्षेत्र में ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत:अनाज मंडी धान कर रही थी इकट्ठा, ड्राइवर मौके से फरार; पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
- कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र की लाडवा अनाज मंडी में धान इकट्ठा कर रही एक बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक महिला की पहचान 69 साल की जसवंती देवी निवासी वार्ड-4 लाडवा के रूप में हुई है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर आरोपी ड्राइवर मौके पर अपना ट्रक छोड़कर भाग गया।

धान इकट्ठा कर रही थी महिला
पुलिस के मुताबिक, जसवंती देवी अनाज मंडी में धान इकट्ठा कर रही थी। इस दौरान ट्रक ने जसवंती देवी को चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया।
पास ही मौजूद भीड़ ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कुचले जाने से जसवंती देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
पता चलते ही लाडवा थाने की पुलिस टीम अनाज मंडी पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना में शामिल ट्रक भी कब्जे में लिया गया।
पुलिस अब हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। ट्रक ड्राइवर की पहचान और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिवार को सूचना देकर बुलाया है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















