पलवल में दो दिवसीय युवा महोत्सव संपन्न:लोक नृत्य, गायन और लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिताएं हुई, कविता लेखन में पलक विजेता बनी

पलवल2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल में युवा महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देते युवक-युवतियां। - Dainik Bhaskar
पलवल में युवा महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देते युवक-युवतियां।

पलवल के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव संपन्न हो गया। समापन समारोह में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम की माता रतना देवी मौजूद रहीं। उन्होंने विजेताओं को प्रमाण-पत्र दे

.

महोत्सव के अंतिम दिन नुक्कड़ नाटक और कविता लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। इससे पहले दिन लोक नृत्य, लोक गायन, पेंटिंग और लोक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिताएं हुई थीं। सभी प्रतियोगिताओं में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए।

युवा महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।
युवा महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।

पहले स्थान पर रही पलवल डांस अकादमी

लोक नृत्य में पलवल डांस अकादमी पहले स्थान पर रही। आईटीआई पलवल के विद्यार्थियों ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लोक गायन में केसीएम ओम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पहले, एसएनडी पब्लिक स्कूल दूसरे और राजकीय आईटीआई पलवल तीसरे स्थान पर रहा।

पेंटिंग प्रतियोगिता में आईटीआई दीघोट के मयंक शर्मा पहले, सराय स्कूल पलवल की कामिनी दूसरे और राजकीय विद्यालय बघौला के भूपेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। लोक वाद्य यंत्र वादन में आकाश ग्रुप पहले, सत्य प्रकाश ग्रुप दूसरे और प्रवीण ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा।

अतिथियो के साथ विजेता छात्राएं।
अतिथियो के साथ विजेता छात्राएं।

नुक्कड़ नाटक में एसपीएस स्कूल ने मारी बाजी

नुक्कड़ नाटक में एसपीएस पब्लिक स्कूल पहले, जीजीडीएसडी कॉलेज दूसरे और राजकीय आईटीआई पलवल तीसरे स्थान पर रहा। कविता लेखन में पलक पहले, नेहा दूसरे और हिरमेश तीसरे स्थान पर रहे।

इस मौके पर प्रधानाचार्य इन्द्राज, भगत सिंह और मनोज कुमार सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links