- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Chatra
- Delhi Police Notice To Chatra Heroin Smugglers | Investigation Update
चतरा में दिल्ली पुलिस ने दी दश्तक:तीन कथित हेरोइन तस्करों के घर चिपकाए नोटिस, 22 नवंबर को बुलाया
- कॉपी लिंक

हेरोइन तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड के चतरा जिले में तीन लोगों के घरों पर नोटिस चिपकाये हैं। दिल्ली में गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ और उनके खुलासे के आधार पर पुलिस टीम चतरा पहुंची थी। स्थानीय जोरी औ
पुलिस ने स्पष्ट रूप से कोई छापेमारी नहीं की। नोटिस के माध्यम से तीनों को दिल्ली पहुंचकर जांच में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 67 के तहत जारी नोटिस में कथित अपराध से संबंधित जानकारी देने और जांच में उपस्थित रहने को कहा गया है। तीनों को 22 नवंबर को दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-4 के विशेष स्टाफ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
हरियाणा के लक्ष्मण के पास मिली थी हेरोइन
जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने रोहिणी जिले के बेगमपुर थाना क्षेत्र से हरियाणा निवासी लक्ष्मण को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन और करीब तीन लाख रुपए नकद बरामद किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने उससे नशे की खेप के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की।
जांच के दौरान उसकी निशानदेही पर चतरा जिले के मानामात निवासी प्रकाश महतो को भी गिरफ्तार किया गया। प्रकाश की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटानी शुरू की। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने चतरा में आगे की कार्रवाई की।
प्रकाश महतो ने दिए थे चार लोगों के नाम
सूत्रों के मुताबिक, प्रकाश महतो ने पूछताछ के दौरान मनीष यादव, दीपक यादव, दिलीप महतो और भानु महतो के नामों का खुलासा किया था। उसने कथित तौर पर बताया था कि वह इन लोगों के लिए कूरियर का काम करता था और इनके माध्यम से मिलने वाली नशे की खेप हरियाणा निवासी लक्ष्मण तक पहुंचाता था।
इसी जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस ने चतरा में संबंधित लोगों तक पहुंचने की कार्रवाई की। हालांकि, फिलहाल तीन लोगों के घरों पर ही नोटिस चिपकाये जाने की जानकारी सामने आयी है। नोटिस जारी होने का उद्देश्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े तथ्यों की जानकारी हासिल करना है। पुलिस इस मामले में आरोपों और पूछताछ में सामने आये तथ्यों की जांच कर रही है।
22 नवंबर को दिल्ली में उपस्थित होने का निर्देश
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नोटिस के माध्यम से भानु, दिलीप महतो और दीपक यादव को 22 नवंबर को रोहिणी के सेक्टर-4 स्थित विशेष स्टाफ कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 67 के तहत उन्हें कथित अपराध से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है।
इस कार्रवाई में स्थानीय जोरी और प्रतापपुर थाना पुलिस ने दिल्ली से पहुंची टीम को सहयोग किया। दिल्ली पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में मिले इनपुट और चतरा से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। जांच का उद्देश्य हेरोइन की आपूर्ति, परिवहन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाना है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















