- Hindi News
- Local
- Mp
- Barwani
- Barwani Fire Tragedy | Villagers Help Farmer After House Burns Down
किसान के घर में आग, पूर्व मंत्री पहुंचे:नकदी, चांदी और फसल जली; ग्रामीणों ने 37 हजार रुपए जुटाकर की मदद
- कॉपी लिंक

बड़वानी जिले के चिछवानिया गांव में शुक्रवार शाम किसान दिलीप के घर आग लग गई। घर में रखी फसल, नकदी, चांदी के जेवर और गृहस्थी का सामान जल गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
चिछवानिया गांव, ग्राम पंचायत देवगढ़ के तहत आता है। यह बड़वानी जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर है। आग लगने के समय परिवार का कोई सदस्य घर में नहीं था, इसलिए किसी की जान नहीं गई।
आग में मक्का, मूंगफली, सोयाबीन, चना और खाने के लिए रखा गेहूं जल गया। घर में रखे करीब 2 लाख 20 हजार रुपए नकद और 3 किलो से अधिक चांदी के जेवर भी जल गए। कपड़े, बर्तन, खाने-पीने का सामान और जरूरत की दूसरी चीजें भी नष्ट हो गईं।

इसी मकान में एक निजी संस्थान की ‘सेवा कुटीर’ नाम से स्कूल भी चलती थी। आग में स्कूल का सारा सामान जल गया।
गांव के पटेल से सर्पिया ने बताया कि आग से दिलीप के घर का पूरा सामान जल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने करीब 37 हजार रुपए की मदद जुटाई। सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल भी गांव पहुंचे।
जल्द आर्थिक सहायता देने के निर्देश
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और सरकार इस मुश्किल समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने तहसीलदार को नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















