- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhindwara
- Damua CHC Medical Negligence | Nursing Officer Suspended After Pad Found
डिलिवरी के बाद शरीर में छोड़ दिया पैड, पेपर, कपड़ा:4 दिन तक बंद रहा शौच, टॉयलेट के रास्ते पैड निकला, नर्सिंग ऑफिसर को हटाया
- कॉपी लिंक

छिंदवाड़ा जिले के दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि एक महिला की नॉर्मल डिलीवरी के बाद सफाई में इस्तेमाल किए गए पैड, पेपर और कपड़े का हिस्सा प्रसूता के शरीर के अंदर
मामला उजागर होने और परिजन के हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित नर्सिंग ऑफिसर को पद से हटा दिया है और पूरे केस की जांच शुरू कर दी गई है।
पेट पत्थर जैसा कड़क हो गया
पीड़िता के पति ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का पूरा घटनाक्रम बताया।
- 11 नवंबर को हुई डिलीवरी: पति के मुताबिक, उन्होंने 11 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे पत्नी को दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। उसी दिन दोपहर 1 बजे महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई।
- शरीर में छूट गई सामग्री: डिलीवरी के बाद सफाई के लिए इस्तेमाल किए गए पैड, पेपर और कपड़े को बाहर निकालने में लापरवाही बरती गई और वे अंदर ही रह गए।
- बिगड़ती गई हालत: इसके बाद महिला को लगातार 4 दिन तक शौच नहीं हुआ। उसके पेट में भारीपन बढ़ने लगा और पेट पत्थर जैसा कड़क हो गया।
- निजी अस्पताल में कराया इलाज: 14 नवंबर को बाथरूम के रास्ते पैड बाहर आने पर परिवार को इस गंभीर लापरवाही का पता चला। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को परासिया के सेवा सदन हॉस्पिटल ले गए, जहां सोनोग्राफी और अन्य जांचों में अंदर कुछ कण होने व संक्रमण की आशंका जताई गई।
डिस्चार्ज के नाम पर भी गुमराह किया
परिजन ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। पति का कहना है कि 15 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे उन्हें डिस्चार्ज पेपर दे दिए गए थे, लेकिन कलेक्टर के दौरे का हवाला देकर उन्हें अस्पताल में ही रोके रखा गया।
दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच वे घर के लिए रवाना हुए। परिजन का आरोप है कि अब अपनी गलती छिपाने के लिए अस्पताल प्रबंधन यह कह रहा है कि मरीज बिना डिस्चार्ज हुए ही चला गया था।
कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी
मामले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. सुरेश नागवंशी ने बताया कि संबंधित नर्सिंग ऑफिसर सुजाता पाटिल को हटा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, पीड़ित परिवार का कहना है कि वे पहले तहसील में ज्ञापन सौंपेंगे और मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पूरे मामले की शिकायत करेंगे। यदि दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















