झाबुआ से निकली विश्व शांति पदयात्रा धार पहुंची:कन्याकुमारी तक जाएगी, एकता का संदेश दे रहे

धार। 2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

झाबुआ से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही 2075 किलोमीटर की विश्व शांति पदयात्रा शनिवार शाम 6:30 बजे धार पहुंची। बिरसा मिसाइल फोर्स के संस्थापक एडविन ओल्डन्स के नेतृत्व में यह यात्रा 15 नवंबर को शुरू हुई थी। इसका संदेश शांति, अहिंसा, मानवता और प्रकृति संर

.

यात्रा से जुड़े सदस्यों ने धार पहुंचने पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रास्ते में किसी तरह की समस्या न होने देने की मांग की।

ओल्डन्स ने बताया कि यात्रा झाबुआ से शुरू होकर कन्याकुमारी तक जाएगी और करीब 2075 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके जरिए दुनिया के सभी देशों से शांति, अहिंसा, सामाजिक समरसता और मानवता के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील की जा रही है।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के संभाजीनगर में यात्रा से जुड़ा कार्यक्रम होगा। अभियान के तहत अलग-अलग राज्यों से भी रथ रवाना किए गए हैं। ये रथ अपने-अपने इलाकों में शांति और एकता का संदेश दे रहे हैं।

महापुरुषों को दे रहे संदेश

यात्रा के आयोजकों के अनुसार, भारत ने भगवान गौतम बुद्ध, स्वामी विवेकानंद, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा, छत्रपति शिवाजी, तांत्या मामा और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जरिए दुनिया को शांति, न्याय, शिक्षा, विज्ञान और मानवता का संदेश दिया है। इन्हीं विचारों को आगे बढ़ाते हुए सभी देशों से एकजुट होकर सतत विकास के लिए काम करने की अपील की जा रही है।

पदयात्रा में परमाणु शक्ति के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग भी उठाई जा रही है। आयोजकों ने परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के तहत केवल शांतिपूर्ण कामों, बिजली उत्पादन और विकास के लिए करने की मांग की है।

इसके साथ ही भारतीय संविधान को देश के हर नागरिक तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links