- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Water Conservation Initiative | Old Stepwells Revival Project
300 साल पुरानी बावड़ी से निकाली 50 ट्रॉली गाद:इंदौर में पानी बचाने की पहल, पुरानी बावड़ियों को बना रहे सोर्स, हाईड्रेंट लगाए
- कॉपी लिंक

इंदौर में प्राचीन कुएं-बावड़ियों को सहेजने के साथ अब इनके पानी का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। नगर निगम ने जोन-3 के सदर बाजार स्थित करीब 300 साल पुरानी बावड़ी की सफाई और जीर्णोद्धार कराया है। यहां से 50 से ज्यादा गाड़ी गाद निकाली गई। मरम्मत और सफाई के
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहर की पुरानी जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने कुएं-बावड़ियों की सफाई के साथ उनमें जमा पानी के उपयोग की योजना बनाई है।

बावड़ी में हाइड्रेंट लगाकर शुरू किया पानी का उपयोग
निगम के मुताबिक, वार्ड-58 में स्थित सदर बाजार की बावड़ी में लंबे समय से गाद जमा थी। निगम की टीम ने अभियान चलाकर यहां से 50 से अधिक गाड़ी गाद निकाली। बावड़ी के कुछ हिस्सों में धंसाव भी हो रहा था, इसलिए उनकी मरम्मत कराई गई। इसके बाद बावड़ी में दोबारा पानी आने लगा।
पानी का उपयोग करने के लिए यहां हाइड्रेंट लगाया गया है। इसके जरिए आसपास के ग्रीन बेल्ट, सड़क के मीडियन और उद्यानों में सिंचाई की जा रही है। इससे इन कामों के लिए नर्मदा के पेयजल पर निर्भरता कम होगी।

डीआरपी लाइन के 125 साल पुराने कुएं का भी जीर्णोद्धार
इसी जोन में डीआरपी लाइन स्थित महादेव मंदिर के पास 125 साल से अधिक पुराने कुएं को भी निगम ने संवारा है। सफाई और जीर्णोद्धार के बाद यहां भी पानी की आवक शुरू हुई। इसके बाद पानी के उपयोग के लिए नया हाइड्रेंट लगाया गया है, ताकि कुएं के पानी से सार्वजनिक और हरित क्षेत्रों में सिंचाई की जा सके।
नगर निगम की इस पहल से शहर की पुरानी जल धरोहरों का संरक्षण होने के साथ स्थानीय स्तर पर पानी का वैकल्पिक स्रोत भी तैयार हो रहा है। इससे उद्यानों और हरियाली के रखरखाव में नर्मदा के पेयजल की खपत कम करने में मदद मिलेगी।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















