- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Khandwa Cyber Fraud Case | Students Rented Bank Accounts For Cash
किराए पर दिए बैंक खाते साइबर ठगी में इस्तेमाल:पुलिस की टेक्निक से धराएं खंडवा के दो छात्र; 5-25 हजार में खाता देना कबूला; FIR दर्ज
- कॉपी लिंक

खंडवा में चंद हजार रुपए के कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को देने वाले दो स्टूडेंट पुलिस की जांच में फंस गए। दोनों ने 5 से 25 हजार रुपए लेकर अपने खाते इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। इन खातों के जरिए साइबर अपराध से जुड़ी रकम का लेन-देन हु
यह कार्रवाई राज्य पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन MATRIX 2.0' के तहत की गई है। अभियान में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे फर्जी और किराए के बैंक खातों की पहचान कर खाताधारकों पर कार्रवाई की जा रही है। खंडवा में ऐसे दो खाते चिह्नित किए गए हैं। इनमें एक कोतवाली और दूसरा छैगांवमाखन थाना क्षेत्र का है।
कोतवाली और छैगांवमाखन में दर्ज हुए केस
पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के मामले में निकुंज पिता मुकेश यादव निवासी एनवीडीए कॉलोनी खंडवा को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में एक अन्य अज्ञात आरोपी भी शामिल है। वहीं, छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के मामले में आयुष पिता अनिल बोरसे निवासी कावेरी विहार कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों बैंक खातों की जांच में साइबर अपराध से जुड़े ट्रांजेक्शन मिले हैं।
म्यूल अकाउंट से ठगी की रकम ट्रांसफर करते हैं अपराधी
साइबर ठग अपनी पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए दूसरों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए वे युवाओं और बेरोजगारों को कमीशन या एकमुश्त रकम का लालच देकर खाते किराए पर लेते हैं। कई बार एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी भी हासिल कर लेते हैं।
ऐसे खातों को म्यूल (Mule) अकाउंट कहा जाता है। ठगी की रकम पहले इन खातों में जमा कराई जाती है और फिर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है। खाताधारक को लगता है कि वह केवल कमीशन के बदले अपना खाता इस्तेमाल करने दे रहा है, लेकिन ठगी की रकम का लेन-देन सामने आने पर वह भी पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ जाता है।
पुलिस की अपील- कमीशन के लालच में खाता न दें
खंडवा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपना बैंक खाता किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए न दें। खाते से होने वाले लेन-देन की निगरानी खुद करें। किसी अनजान व्यक्ति से खाते में संदिग्ध रकम आने पर तत्काल बैंक और पुलिस को सूचना दें। साथ ही ओटीपी, एटीएम कार्ड, चेकबुक और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















