बिना पंजीयन के कर्मचारियों को लेकर दौड़ती बस पर कार्रवाई:मोहासा औद्योगिक क्षेत्र की सोलर कंपनी की बस पर कार्रवाई, 80 हजार का चालान

नर्मदापुरम32 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
बिना पंजीयन के दौड़ रही बस को आरटीओ ने पकड़ा। - Dainik Bhaskar
बिना पंजीयन के दौड़ रही बस को आरटीओ ने पकड़ा।

नर्मदापुरम में मोहासा औद्योगिक क्षेत्र मोहासा जा रही बिना पंजीयन की बस क्रमांक एमपी 04 डब्ल्यूएन 5723 पर शनिवार को आरटीओ विभाग ने कार्रवाई की। मोहासा स्थित कंपनी के कर्मचारियों को ड्यूटी पर ले जाने के दौरान आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा सदर बाजार चौर

.

सूत्रों के अनुसार बस कुछ दिनों से बिना पंजीयन के ही कंपनी के कर्मचारियों को ड्यूटी पर लाने-ले जाने का काम कर रही थी। जिससे कर्मचारियों की जान से खिलवाड़ हो रहा था। बस आईएनए सोलर कंपनी के कर्मचारियों को ड्यूटी पर लाने-ले जाने के लिए लगाई गई है। इसके अलावा बस स्टैंड से ओम नम: शिवाय ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक एमपी20 पीए 1235 पर भी कार्रवाई की गई। दोनों बसों को आरटीओ कार्यालय में खड़ा करवाया गया है। दोनों बसों पर 80 हजार से अधिक का चालान काटा गया।

मोहासा में चलेगा अभियान

मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों द्वारा बसों को अधिग्रहित कर स्टाफ को लाने-ले जाने की व्यवस्था की गई है। सभी बसें नर्मदापुरम क्षेत्र से स्टाफ को लेकर जाती हैं। ऐसे में अब परिवहन विभाग कुछ दिन मोहासा में अभियान चलाकर सभी वाहनों की जांच करेगा। इस दौरान आरटीओ द्वारा अग्निशामक यंत्रों की जांच, वाहनों के वैध दस्तावेज की जांच तथा सुरक्षित परिवहन को लेकर जांच की जाएगी। जांच के दौरान मिलने वाली खामियों पर कार्रवाई भी होगी। आरटीओ प्रमोद कुमार कापसे ने बताया कि मोहासा जा रही स्टाफ की एक बस और बस स्टैंड से एक अन्य यात्री बस को बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होने पर जब्त किया गया। आने वाले दिनों में मोहासा में विशेष अभियान चलाकर औद्योगिक क्षेत्र आने वाले सभी वाहनों की जांच की जाएगी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

MP Local News

Today Weather Update

Our Group Site Links