- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritpal Singh Transfer News | Punjab Police Team Reaches Dibrugarh Jail
BREAKINGसांसद अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल से बाहर लाया गया:पुलिस टीम साथ लेकर एयरपोर्ट रवाना; दोपहर बाद दिल्ली से फ्लाइट में पंजाब आएंगे
- कॉपी लिंक

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए पंजाब पुलिस असम की डिब्रूगढ़ जेल से उन्हें साथ लेकर रवाना हो चुकी है। पुलिस की टीम अमृतपाल को लेकर पहले दिल्ली पहुंचेगी और वहां से दोपहर 2:30 बजे पंजाब के लिए फ्लाइट पकड
अमृतपाल 21 नवंबर को अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके लिए अमृतसर की अदालत ने 12 बजे से 3 बजे के लिए तीन घंटे की कस्टडी पैरोल दी है। अमृतपाल को अभी कहां रखा जाएगा इसकी सुरक्षा कारणों से जानकारी नहीं दी गई है।
अमृतपाल को लाने और वापस ले जाने के लिए परिवार ने पुलिस के खाते में 10 लाख रुपए जमा करवाए हैं।

दादी का परसों खेतों में होगा अंतिम संस्कार
सांसद की दादी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा (अमृतसर) में किया जाएगा। उन्हें अपने खेतों में अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिवार और गांव के लोग अंतिम संस्कार की व्यवस्था में जुटे हैं। चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था।
पुलिस के खाते में 10 लाख रुपए जमा कराए
सांसद को असम की डिब्रूगढ़ जेल से अमृतसर लाने और वापस ले जाने के लिए उनके परिवार ने पुलिस के सरकारी खाते में 10 लाख रुपए जमा करवाए हैं। 7 लाख 84 हजार रुपए टिकटों पर खर्च होंगे। इसमें अमृतपाल सिंह और 5 पुलिस मुलाजिमों की आने-जाने की टिकटें शामिल हैं।

माहौल बिगड़ा तो अमृतपाल को तुरंत ले जाएगी पुलिस
सांसद की पैरोल के वक्त अगर माहौल बिगड़ा या उसकी आशंका हुई तो पुलिस तुरंत उन्हें वापस असम ले जा सकती है। अमृतसर की सेशन कोर्ट ने पुलिस व सरकार को ये छूट दी है। कोर्ट के लिखित ऑर्डर सामने आने के बाद इसका खुलासा हुआ है।
कोर्ट ने कहा- लॉ एंड ऑर्डर भंग होने, किसी अप्रिय घटना के होने या फिर उसकी जायज आशंका होने पर सरकार अमृतपाल को तुरंत अंतिम संस्कार स्थल से ले जा सकती है। सिर्फ उस जगह से नहीं बल्कि तुरंत ही उन्हें पंजाब से भी बाहर ले जाया जा सकता है।
3 दिन की कस्टडी पैरोल को लेकर हाथ खड़े किए
यह भी सामने आया कि 3 दिन की कस्टडी पैरोल को लेकर पंजाब पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए कि उनके पास इतने दिन सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं है। वह सिर्फ 3 घंटे तक ही व्यवस्था कर सकते हैं। इसी वजह से कोर्ट ने अमृतपाल को 21 नवंबर को दोपहर 12 से 3 बजे तक की ही कस्टडी पैरोल दी है।

खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















