लुधियाना में स्पेयर पार्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग:जागरण के दौरान बच्चों के चलाए पटाखे से भड़की चिंगारी,5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

लुधियाना 31 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना के गिल चौक स्थित ऋषि ढाबे के नजदीक बाजीगर मोहल्ले में देर रात एक स्पेयर पार्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। रात करीब 12 बजे हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री की पहली मंजिल से उठती आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग

.

जागरण में चलाए पटाखे से लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार इलाके में भगवती जागरण चल रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे खुशी में पटाखे चला रहे थे। बताया जा रहा है कि इन्हीं में से एक जलता हुआ पटाखा उड़कर स्पेयर पार्ट्स फैक्ट्री के अंदर जा गिरा। अंदर रखे सामान ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सामान ज्यादा होने से बुलाना पड़ा अतिरिक्त बल

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फायर ऑफिसर राजिंदर कुमार ने बताया कि पहले दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन फैक्ट्री के अंदर सामान काफी ज्यादा होने के कारण आग लगातार भड़क रही थी। इसके बाद अतिरिक्त गाड़ियां मंगवाई गईं। कुल 4 से 5 दमकल गाड़ियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

किराए की जगह पर रखा था सामान

आग फैक्ट्री की पहली मंजिल पर पूरी तरह फैली हुई थी। जांच में सामने आया है कि मालिक ने यह जगह किराए पर लेकर वहां स्पेयर पार्ट्स का सामान रखा हुआ था। फिलहाल इस अग्निकांड में हुए कुल आर्थिक नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति को संभाला।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links