जयपुर में इंस्टाग्राम एप पर मिला ठग, 1.07 लाख ऐंठे:वीडियो कॉल कर दिखाए ब्यूटी प्रोडक्ट, FIR दर्ज कराने की दी धमकी

जयपुर34 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर में एक युवती के साथ इंस्टाग्राम एप पर ब्यूटी प्रोडक्ट के नाम पर 1.07 लाख रुपए की ठगी हो गई। बिंदायका थाने में पीड़ित युवती ने शुक्रवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

.

ASI नरेश चन्द ने बताया- बिंदायका के सिंवार निवासी ज्योति (32) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह 16 नवम्बर को इंस्टाग्राम पर रील देख रही थी। ब्यूटी प्रोडक्ट मंगवाने के लिए उसने एक लिंक पर क्लिक किया। लिंक ओपन होने पर उसमें डिटेल के साथ मोबाइल नंबर डाल दिया।

वीडियो कॉल कर प्रोडक्ट दिखाए

नंबर औऱ डिटेल के बाद युवती के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में चैटिंग कर जानकारी ली। वीडियो कॉल कर सारे ब्यूटी प्रोडक्ट दिखाए।

बातचीत के दौरान युवती को बताया गया कि ऑनलाइन पेमेंट करना पड़ेगा। ब्यूटी प्रोडक्ट के लिए 1.07 लाख रुपए का पेमेंट कर दिया। पेमेंट करने के बाद भी सामान नहीं भेजा।

ठग ने कहा- आपके खिलाफ FIR करवा दूंगा

कॉन्टैक्ट करने पर ठगों ने बताया कि आपका सामान लॉकर में रखवा दिया है। उसके रुपए देने पड़ेगे, नहीं तो आपके खिलाफ FIR दर्ज करवाऊंगा।

इसके बाद ठगों ने प्रोडक्ट डिलीवर नहीं किया और पैसे भी नहीं लौटाए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links