राजस्थान के मौसम में बदलाव, फतेहपुर में तापमान 6°C:जयपुर समेत 7 जिलों में बादल छाने से पारा चढ़ा; जानें-अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

जयपुर27 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान के मौसम में शनिवार को बदलाव देखने को मिला। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग में हल्के बादल छाने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। इससे सुबह-शाम की सर्दी से थोड़ी राहत मिली।

.

मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने और उत्तरी हवा से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो जयपुर, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली और धौलपुर में शनिवार को दिनभर हल्के बादल और धुंध रही। बादल छाने से इन शहरों में सर्द हवा का असर कमजोर रहा।

बाड़मेर में शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में 30.3, जैसलमेर, पाली और जोधपुर में 30-30, चूरू में 29.2 और लूणकरणसर (बीकानेर) में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर के एरिया में शनिवार को दिन में हल्की सर्द हवा का असर रहा, जिससे यहां हल्की सर्दी रही। चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, उदयपुर, फलोदी में भी सर्द हवा के असर से दिन में हल्की ठंडक रही।

फतेहपुर में सबसे ठंडी रात

शनिवार को राजस्थान में सबसे ठंडी रात फतेहपुर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर में 6.2, टोंक में 8.2, अलवर में 8.5, चूरू में 8.7, नागौर में 7.2, माउंट आबू में 8.1, पिलानी (झुंझुनूं) में 8.6 और करौली में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अगले एक सप्ताह मौसम साफ

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इस दौरान राज्य में सर्द हवा से थोड़ी राहत रहने की संभावना है।

उदयपुर, कोटा संभाग के इलाकों में रात में सर्दी थोड़ी कम हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के जिलों में दिन में धूप तेज होने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल

जयपुर में शनिवार को दिनभर हल्के बादल और धुंध रही, जिससे दिन में धूप कमजोर रही। बादल छाने से सर्द हवा से राहत रही, लेकिन दिन के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक ​की गिरावट हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 26.3 और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में शनिवार को हल्के बादल छाए रहे। धुंध भी रही।
जयपुर में शनिवार को हल्के बादल छाए रहे। धुंध भी रही।

उदयपुर में दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद सुबह और रात के समय सर्दी का असर बना हुआ है। दिन में धूप के कारण लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है।

उदयपुर में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है।
उदयपुर में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है।

कोटा में सीजन में पहली बार रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा है। तापमान में गिरावट होने से सर्दी और गलन बढ़ने लगी है। सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रही।

कोटा में सर्दी के कारण गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है।
कोटा में सर्दी के कारण गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है।

अजमेर में शनिवार को तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। हवा में नमी सुबह 71 और शाम को 39 प्रतिशत रही। सुबह-शाम सर्दी का असर बना हुआ है।

अजमेर में शनिवार को तापमान में उतार-चढ़ाव रहा।
अजमेर में शनिवार को तापमान में उतार-चढ़ाव रहा।

अलवर में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को सुबह से ही हवा चलती रही। दोपहर में धूप खिलने के बावजूद सर्दी का एहसास बना रहा। सुबह और रात के समय सर्दी का असर ज्यादा महसूस होने लगा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

अलवर में लगातार बढ़ती सर्दी से घास पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं।
अलवर में लगातार बढ़ती सर्दी से घास पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं।

जोधपुर शहर में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं, दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 1 दिसंबर के बाद सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।

जोधपुर में भी दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। इससे सर्दी का असर कम हुआ है।
जोधपुर में भी दिन और रात का तापमान बढ़ गया है। इससे सर्दी का असर कम हुआ है।

सीकर‌ में शनिवार सुबह कुछ इलाकों में एक सप्ताह बाद हल्के बादल छाए। शाम होते-होते हवा चलने लगी। दिनभर धूप में तल्खी नहीं थी। सीकर के फतेहपुर मौसम‌ केंद्र पर अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

सीकर में सुबह कोहरा छाने लगा है। साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है।
सीकर में सुबह कोहरा छाने लगा है। साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है।

LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links