जैसलमेर में दिन का तापमान 29 डिग्री, रात का 15:दोपहर में धूप, सुबह-शाम ठंड; आखिरी सप्ताह में सर्दी बढ़ने के आसार

जैसलमेर27 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

जैसलमेर में दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस हो रही है, वहीं सुबह और शाम ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई, जबकि रात के पारे में मामूली बढ़त हुई। दिन और रात के मौसम में अंतर के कारण लोगों की दिन

.

ग्रामीण इलाकों में किसान रबी फसलों की बुवाई में जुटे हैं। उन्हें तापमान में गिरावट के साथ खेतों में नमी बने रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के आखिरी सप्ताह में सर्दी तेज होने के आसार हैं।

शाम को सर्दी का असर, दिन में धूप में गर्मी का आलम।
शाम को सर्दी का असर, दिन में धूप में गर्मी का आलम।

दिन का तापमान 29 डिग्री पहुंचा

रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान पिछले दिन के मुकाबले 1 डिग्री कम रहा, जबकि रात के पारे में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री ऊपर रहा।

दोपहर में धूप तीखी रहने से गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन सुबह-शाम ठंडक के चलते लोग अब हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं।

खेतों में नमी घटने से किसानों की बढ़ी चिंता

ग्रामीण क्षेत्रों में रबी फसलों की बुवाई का काम चल रहा है। दिन में तेज धूप के कारण जमीन की ऊपरी सतह सूख रही है। किसानों के मुताबिक, बीजों के अंकुरण के लिए मिट्टी में पर्याप्त नमी और ठंडक जरूरी है। तापमान में गिरावट होने से फसलों को अनुकूल वातावरण मिलने की उम्मीद है।

मौसम बदलेगा, सर्दी पकड़ सकती है जोर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के आखिरी सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आंशिक प्रभाव से हवाओं की दिशा में बदलाव हो सकता है। उत्तरी हवाओं का असर बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे जिले में सर्दी तेज हो सकती है।

मौसम के बदलते मिजाज के बीच सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

गरम कपड़ों की दूकान पर लगी लोगों की भीड़।
गरम कपड़ों की दूकान पर लगी लोगों की भीड़।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links