- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- Meerut Weather Update | Smog Pollution Impact & Sunshine Relief
मेरठ में सुबह स्मॉग की चादर छाई, प्रदूषण बढ़ा:AQI 171 दर्ज; रात का तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड
- कॉपी लिंक

मौसम में बदलाव के साथ मेरठ में प्रदूषण का असर बना हुआ है। सुबह और शाम हवा की गुणवत्ता ज्यादा प्रभावित हो रही है, जबकि दोपहर में हल्की धूप से कुछ राहत मिल रही है।
रविवार सुबह मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 171 दर्ज किया गया। बागपत में यह 122 अंक रहा। सोमवार सुबह भी शहर में स्मॉग छाया रहा।
सुबह के समय प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन प्रदूषण का असर अभी कम नहीं हुआ है।

रात में बढ़ेगी ठंड, दिन का तापमान भी गिरेगा
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और देर शाम ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में धूप से राहत मिल रही है।
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ेगी। दिन के तापमान में भी कमी आने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों समय सर्दी का असर बढ़ेगा।






















