चित्तौड़गढ़ में रात का तापमान 2 डिग्री बढ़ा:सर्दी कम होने से राहत, अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने के आसार

चित्तौड़गढ़36 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

चित्तौड़गढ़ में दो दिन पहले ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन अब मौसम फिर से बदल गया है। पिछले 24 घंटे में दिन और रात, दोनों के तापमान में बढ़ गया है। सबसे ज्यादा बदलाव रात के तापमान में हुआ, जो करीब 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

.

हालांकि, सुबह और देर रात हल्की ठंड अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा। तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है।

अगले 7 दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
अगले 7 दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

दो दिन पहले ठंडी हवाओं से बढ़ गई थी सर्दी

पिछले दो दिनों से चल रही हल्की ठंडी हवाओं ने जिले में सर्दी कर दी थी। खासकर रात का तापमान गिरने के कारण लोगों ने ठंड का असर महसूस करना शुरू कर दिया था।

रविवार रात से हवाओं का असर थोड़ा कम हुआ और तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रात का तापमान 2 डिग्री बढ़ा, दिन में मामूली बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इससे पहले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, यानी दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि रात का तापमान 2 डिग्री बढ़ गया।

अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन जिले में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। अगले एक सप्ताह तक बारिश या किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है। दिन में धूप सामान्य रहेगी, जबकि सुबह और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links