सुबह-शाम ठंडी हवा से ठिठुरन, दिन में धूप की गर्माहट:उदयपुर में बढ़ने लगी सर्दी, गर्म कपड़ों में निकलने लगे लोग; पारा 9.7 डिग्री

उदयपुर27 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर में बढ़ी सर्दी के बीच शाम को फतहसागर झील की पाल पर घूमने वाले भी गर्म कपड़ों के साथ अपना ख्याल रखते। - Dainik Bhaskar
उदयपुर में बढ़ी सर्दी के बीच शाम को फतहसागर झील की पाल पर घूमने वाले भी गर्म कपड़ों के साथ अपना ख्याल रखते।

उदयपुर में पिछले चार दिनों से सर्दी का असर बढ़ा हुआ है। न्यूनतम तापमान घटने के साथ ही सुबह और शाम के समय सर्दी तेज हो गई है। ठंडी हवाओं ने सर्दी का प्रभाव बढ़ाया है। दिन का तापमान अभी भी बढ़ रहा है लेकिन सुबह और शाम बढ़ी सर्दी ने लोगों को अब सर्दी का

.

उदयपुर में सुबह और शाम मॉर्निंग वॉक के लिए जाने वाले लोगों को भी अब सर्दी ने परेशान किया है। गर्म कपड़ों के साथ टोपा पहन कर निकल रहे है। सर्दी का असर न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम हुआ तब से बढ़ गया है।

उदयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात थी।

पिछले चार दिनों के आंकड़ों के अनुसार रात के तापमान में गिरावट के बाद अब बढ़ोतरी हुई है, जबकि दिन का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि सुबह और रात के समय सर्दी का असर बरकरार है।

मौसम एक्सपर्ट डॉ.आर.एस.देवड़ा ने बताया कि उतर पश्चिमी भारत में तापमान में कमी के कारण अधिकांश भागों में हल्का कोहरा छाया हुआ रहेगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीच ही बना रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links