- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Loot Case | Scorpio Gang Robs Cash In CHB Area | Police Probe
जोधपुर में स्कूटी को टक्कर मारी,फिर 50 लाख लूटे:स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे तीन बदमाश, पुलिस की 4 टीमें तलाश में जुटी
- कॉपी लिंक

जोधपुर के सीएचबी थाना इलाके में शनिवार शाम बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। एनसीबी ऑफिस के सामने झोपड़पट्टी के पास स्कॉर्पियो सवार तीन बदमाशों ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी, फिर करीब 50 लाख रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए
घटना शनिवार रात 8 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में 4 टीमें गठित कर संभावित मार्गों पर नाकाबंदी करवाई गई है।
टक्कर मारकर वारदात, मौके पर कैमरों का अभाव
जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार किसी काम से जा रहा था, तभी एनसीबी ऑफिस के सामने झोपड़पट्टी के पास स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार संभल नहीं पाया और बदमाश करीब 50 लाख रुपए लेकर स्कॉर्पियो से भाग निकले।
वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अलग-अलग एंगल पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना स्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होने से पुलिस को शुरुआती सुराग जुटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
ऐसे में पुलिस की चार टीमें घटना स्थल से आगे और पीछे के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि स्कॉर्पियो के नंबर और बदमाशों के भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। फिलहाल पीड़ित और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















