नर्सिंग-ऑफिसर भर्ती में अन्य राज्यों की नर्सों RNC-सर्टिफिकेट से राहत:हाईकोर्ट ने कहा- आवेदन की अंतिम तारीख तक रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं

जोधपुर2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा है कि नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में आवेदन की अंतिम तारीख तक राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (आरएनसी) का प्रमाणपत्र होना जरूरी नहीं है। कोर्ट ने राज्य सरकार की विशेष अपील खारिज कर एकलपीठ का आदेश बरकरार रखा और उसे लागू करने के निर्देश दिए।

.

मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल और न्यायाधीश बलजिन्दर सिंह संधू की खंडपीठ ने सेवा और नर्सिंग पंजीकरण नियमों की साथ में व्याख्या करते हुए यह फैसला दिया।

मामला रायसिंहनगर निवासी सीमरजीत कौर की नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 में नियुक्ति रद्द किए जाने से जुड़ा है। उनके पास 10 अगस्त 2022 से पंजाब नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल का वैध पंजीकरण था। कट-ऑफ तारीख 11 जून 2023 को भी यह पंजीकरण मान्य था।

दस्तावेजों की जांच के दौरान मिले निर्देश के बाद सीमरजीत कौर ने 25 सितंबर 2023 को आरएनसी पंजीकरण के लिए आवेदन किया। उन्हें प्रथम चयन सूची जारी होने से पहले 13 जनवरी 2024 को प्रमाणपत्र मिल गया। इसके बावजूद निदेशक, सीफू, जयपुर ने उन्हें अपात्र घोषित कर दिया था।

एकलपीठ ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए ओबीसी वर्ग में सभी परिणामी लाभों के साथ नियुक्ति देने का आदेश दिया था।

सीमरजीत कौर के वकील यशपाल खिलेरी ने खंडपीठ में कहा कि 1964 के नियमों के मुताबिक, नौकरी शुरू करने के तीन महीने के भीतर आरएनसी पंजीकरण देना होता है।

इसलिए कट-ऑफ तारीख पर आरएनसी प्रमाणपत्र न होने के आधार पर उन्हें चयन से वंचित नहीं किया जा सकता। खंडपीठ ने इस तर्क से सहमति जताते हुए राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links