टेंट खोलते समय लोहे का पोल बच्चे पर गिरा, मौत:ननिहाल शादी में शामिल होने गया था, खेलते समय हुआ हादसा; परिवार का इकलौता बेटा था

नागौर1 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

नागौर में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। एक मैरिज गार्डन में शनिवार शाम 6 बजे शादी के बाद टेंट खोलने के दौरान लोहे का भारी पोल अचानक एक 7 साल के बच्चे की ऊपर गिर गया। जिससे बच्चे की मौत हो गई। मृतक तक की पहचान यस (7) पुत्र अनिल गहलोत निवासी

.
जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी के बाहर खड़े परिजन।
जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी के बाहर खड़े परिजन।

ASI भगवत भाकल ने बताया- यस अपनी मां के साथ ननिहाल में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने नागौर आया हुआ था। शनिवार देर शाम शादी समारोह संपन्न होने के बाद मैरिज गार्डन में टेंट का सामान हटाने का काम चल रहा था। इसी दौरान यस गार्डन में खेल रहा था। तभी अचानक टेंट का एक लोहे का पोल नीचे गिर गया। पोल सीधे बच्चे के सिर पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

ASI ने बताया- हादसे के बाद परिजन तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। रविवार को बच्चे का पोस्टमाॅर्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

परिवार का इकलौता बेटा था यस

मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता अनिल गहलोत नागौर शहर के बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करते है, जबकि मां गृहिणी हैं। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां बच्चे की मौत से शोक छा गया। परिवार की ओर से ​किसी भी तरह की कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links