चाकू हमला केस में मुख्य आरोपी राजवीर उर्फ चूचा गिरफ्तार

टोंक51 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

टोंक. पुरानी टोंक थाना क्षेत्र की कैप्टन कॉलोनी में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने चाकू मारने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। घायल युवक के परिजनों ने चार लड़कों के खिलाफ नामजद रिपो

.

एसपी रोशन मीणा ने बताया कि चाकू लगने से घायल शैतान कीर के भाई सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि 18 नवंबर की शाम कैप्टन कॉलोनी के कीरों के मोहल्ले में राजवीर उर्फ चूचा गुर्जर ने शैतान के साथ मारपीट की। फिर उस पर चाकू से वार कर दिया। आरोपियों और शैतान के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद था। कई बार झगड़े हो चुके थे। आखिरी बार एक साल पहले रिपोर्ट हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पाबंद करने की कार्रवाई की थी।

चाकूबाजी के बाद आरोपी फरार हो गए थे। थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने कार्रवाई की। पहले हिरासत में लिया। फिर पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी राजवीर उर्फ चूचा को गिरफ्तार किया। उसके साथ रहे एक नाबालिग को निरुद्ध किया। मामले में जांच जारी है। जांच में जिसकी भूमिका सामने आएगी, उस पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

घटना के बाद परिजन और मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध किया। करीब आधे घंटे तक हाईवे जाम रहा। बाद में कामधेनु सर्किल पर धरना दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन में लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग भी रखी। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links