पीपलू में चुनाव हारने के बाद हटाई गईं 50 रोड-लाइटें:दीपावली पर लगाई थी लाइटें, ग्रामीणों ने जताया विरोध

टोंक6 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

टोंक जिले की पीपलू पंचायत समिति के वार्ड-2 में करीब 50 रोड लाइटें हटाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दीपावली से पहले ये लाइटें पंचायत समिति चुनाव लड़ रहीं भाजपा प्रत्याशी प्रियंका शर्मा के प्रयासों से लगाई गई थीं। चुना

.

देखें कैसे उतारी लाइटें…

पत्नी के चुनाव हारने के घंटे बाद शुक्रवार शाम बिजली निगम की टीम पहुंची और पोल पर चढ़ गई।
पत्नी के चुनाव हारने के घंटे बाद शुक्रवार शाम बिजली निगम की टीम पहुंची और पोल पर चढ़ गई।
थोड़ी देर बाद टीम ने लाइट खोलकर उतारना शुरू कर दिया।
थोड़ी देर बाद टीम ने लाइट खोलकर उतारना शुरू कर दिया।
गांवों और ढाणियों में करीब 50 रोड लाइटें उतार कर ले गए।
गांवों और ढाणियों में करीब 50 रोड लाइटें उतार कर ले गए।
रोड लाइटें को जीप में भरकर ले जाते निगम कर्मी।
रोड लाइटें को जीप में भरकर ले जाते निगम कर्मी।
ग्रामीणों का कहना है कि लाइटें लगने से उन्हें अंधेरे से राहत मिली थी
ग्रामीणों का कहना है कि लाइटें लगने से उन्हें अंधेरे से राहत मिली थी

चुनाव हारने के कुछ घंटे बाद हटाई गईं रोड लाइटें

वार्ड पंच कजोड़ प्रजापत के अनुसार, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा के PA की पत्नी प्रियंका शर्मा पीपलू पंचायत समिति के वार्ड-2 से भाजपा प्रत्याशी थीं। दीपावली से पहले गांवों और ढाणियों में करीब 50 रोड लाइटें लगाई गई थीं।

ग्रामीणों का कहना है कि लाइटें लगने से उन्हें अंधेरे से राहत मिली थी। लोगों ने इस पहल की सराहना भी की थी। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद शुक्रवार शाम बिजली निगम पीपलू की गाड़ी मौके पर पहुंची और लाइटें खोलकर ले गई।

ग्रामीणों ने इसे 'चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात' बताते हुए नाराजगी जताई।

ग्रामीणों के विरोध पर निगम ने लाइटों को बताया अवैध

कजोड़ प्रजापत ने बताया कि प्रियंका शर्मा के चुनाव हारने के बाद बिजली निगम की टीम ने लाइटें हटाईं। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो निगम की ओर से कहा गया कि ये लाइटें अवैध तरीके से लगाई गई थीं।

बिजली निगम पीपलू के AEN गोवर्धन चौधरी ने कहा कि जहां भी अवैध रूप से लाइटें लगाई गई हैं, वहां विभाग की गाड़ी भेजकर उन्हें हटाया जाएगा।

ग्रामीणों ने पूछा- लाइटें लगाते समय कार्रवाई क्यों नहीं हुई

लाइटें हटाए जाने के बाद ग्रामीणों ने बिजली निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब दीपावली से पहले लाइटें लगाई जा रही थीं, तब विभाग ने उन्हें रोकने या हटाने की कार्रवाई क्यों नहीं की।

ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या लाइटें हटाने की कार्रवाई किसी के कहने पर की गई। उनका कहना है कि ऐसी लाइटें कई अन्य जगहों पर भी लगी हुई हैं।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links