- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- Agra Mosque Loudspeaker Controversy | Hindu Mahasabha Meera Rathore House Arrest
आगरा पुलिस ने मस्जिदों से उतारे लाउडस्पीकर:हिंदू महासभा ने स्पीकर न हटाने पर मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने की दी थी चेतावनी
- कॉपी लिंक

माननीय न्यायालय द्वारा धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर उतारने के आदेश के बाद आगरा में शुक्रवार को दिनभर हलचल बनी रही। अखिल भारत हिंदू महासभा ने पहले ही इस आदेश का स्वागत किया था, लेकिन संगठन का आरोप था कि आगरा प्रशासन आदेश का पालन नहीं करा
इसी को लेकर हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौड़ ने थाना ताजगंज में ज्ञापन देकर प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया था। उन्होंने घोषणा की थी कि आज वह अपनी टीम के साथ तेली पड़ा, बसई स्थित बड़ी मस्जिद का दौरा करेंगी।

अगर पुलिस ने मस्जिद से लाउडस्पीकर नहीं हटाए तो वह मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ेंगी और प्रशासन से तत्काल लाउडस्पीकर हटाने का अनुरोध करेंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर प्रशासन नहीं हटाता तो वह खुद लाउडस्पीकर उतारेंगी।
इस घोषणा के बाद आगरा प्रशासन में खलबली मच गई। मीरा राठौड़ अपने निवास कैलाश टॉकीज से दोपहर 12:30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ तेली पड़ा, बसई के लिए रवाना होने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही भारी पुलिस फोर्स उनके निवास ताजगंज पर पहुंच गई और उन्हें नजरबंद कर दिया गया।

इस दौरान हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अवतार सिंह गिल, मनीष पंडित, जितेंद्र कुशवाहा, बबलू निषाद और सौरभ शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीरा राठौड़ के निवास पर पहुंचे। वहां पुलिस से उनकी कहासुनी भी हुई।
इधर, मीरा राठौड़ के मस्जिद पहुंचने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने ताजगंज थाना क्षेत्र में आने वाली कई मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवा दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मीरा राठौड़ ने थाना प्रभारी ताजगंज, पुलिस कमिश्नर सहित सभी संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद दिया।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















