- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Farrukhabad
- Farrukhabad Encroachment Drive Controversy | Lohar Families Protest JCB
लोहार परिवारों ने हटाने पहुंची JCB लौटाई:फर्रुखाबाद में फुटपाथ निर्माण का विरोध, बोले- पहले रहने की जमीन दो, फिर हटाना
- कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में कैंट के सामने सड़क किनारे रह रहे लोहार परिवारों ने शनिवार को नगर पालिका की टीम का विरोध किया। टीम अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंची थी, लेकिन परिवारों के विरोध के बाद उसे लौटना पड़ा।
परिवारों का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हटाया गया तो वे अपने परिवार को लेकर कहां जाएंगे। उनकी मांग है कि पहले रहने के लिए जमीन दी जाए, उसके बाद ही उन्हें हटाया जाए।

माला ने कहा कि रहने के लिए जगह मिलने तक वे यहां से नहीं हटेंगी। परिवारों का आरोप है कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने आते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर उनकी सुनवाई नहीं होती।
नगर पालिका की ओर से फतेहगढ़ में सुंदरीकरण के तहत कैंट के सामने फुटपाथ बनाने की योजना है। इसी काम के लिए टीम मौके पर पहुंची थी।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















