फिरोजाबाद में दूल्हे को लड़की के साथ देख तोड़ी शादी:लाल जोड़े में थाने पहुंची दुल्हन, बोली- दूसरी युवती को कमरे में बुलाकर आधे घंटे रहा

फिरोजाबाद 18 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में जयमाला के बाद दूल्हे की हरकत से शादी टूट गई। दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने दूसरी युवती को कमरे में बुलाया और करीब आधे घंटे तक उसके साथ रहा। यह देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। मैरिज होम में दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा

.

मामला थाना उत्तर क्षेत्र के गोपाल मैरिज होम का है। यहां आकाश (26) और काजल (24) की शादी हो रही थी। जयमाला की रस्म पूरी हो चुकी थी। दुल्हन स्टेज पर थी। आरोप है कि दूल्हे ने एक दूसरी युवती को बुलाया और दुल्हन को वहां से हटने के लिए कहा। इसके बाद वह युवती के साथ कमरे में गया।

आरोप है कि दोनों करीब आधे घंटे तक कमरे में रहे। इस बात की जानकारी होने पर दुल्हन और उसके परिजनों ने विरोध किया। विवाद बढ़ा तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया गया।

दुल्हन काजल ने बताया कि जयमाला के बाद आकाश की हरकत देखकर उसने शादी तोड़ने का फैसला किया।
दुल्हन काजल ने बताया कि जयमाला के बाद आकाश की हरकत देखकर उसने शादी तोड़ने का फैसला किया।

लाल जोड़े में थाने पहुंची दुल्हन, बोली- अब शादी नहीं करूंगी

दुल्हन काजल लाल जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाए थाने पहुंची। उसने बताया कि वह एटा जिले की रहने वाली है। उसके माता-पिता शादी के लिए फिरोजाबाद आए थे। दूल्हा आकाश थाना उत्तर क्षेत्र के द्वारकापुरी का रहने वाला है। इसलिए शादी यहीं हो रही थी। जयमाला के बाद आकाश की हरकत देखकर उसने शादी तोड़ने का फैसला किया।

काजल ने कहा कि वह अब आकाश से शादी नहीं करना चाहती। उसने दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना था कि उसके साथ जो हुआ, वह किसी दूसरी लड़की के साथ नहीं होना चाहिए।

आकाश का कहना है कि जो लड़की उनसे मिलने आई थी वह मेरे दोस्‍त की बहन थी।
आकाश का कहना है कि जो लड़की उनसे मिलने आई थी वह मेरे दोस्‍त की बहन थी।

दूल्हा बोला- दोस्त की बहन थी, कोई गलत हरकत नहीं की

दूल्हा आकाश भी पगड़ी और शेरवानी में थाने पहुंचा। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। आकाश का कहना है कि जो लड़की उनसे मिलने आई थी वह मेरे दोस्‍त की बहन थी। वह गुड़गांव में काम करती है और कासगंज में रहती है। वह शादी में आई थी और मुझे बताने आई थी कि वह अब वापस जा रह है। मैंने दरवाजा बंद नहीं किया था। मैंने दुल्‍हन को कमरे से बाहर जाने के लिए नहीं कहा था बल्कि किसी कैमरामैन ने बोला था।

महिला ने बताया- युवती को कमरे में छोड़ा, दरवाजा बंद कर लिया

शादी में शामिल होने आई महिला सीमा राठौर ने बताया कि शुरुआत में समारोह सामान्य तरीके से चल रहा था और फोटोग्राफी हो रही थी। तभी दूल्हे ने दुल्हन को बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद दो युवक एक युवती को कमरे में छोड़कर चले गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया।

सीमा के मुताबिक, काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि कमरे के अंदर क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

महिला ने बताया कि दूल्हे ने दुल्हन को बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद दो युवक एक युवती को कमरे में छोड़कर चले गए।
महिला ने बताया कि दूल्हे ने दुल्हन को बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद दो युवक एक युवती को कमरे में छोड़कर चले गए।

थाने पहुंचा मामला, पुलिस ने दोनों पक्षों से की बातचीत

हंगामे की सूचना पर थाना उत्तर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने दोनों पक्षों से बातचीत की और मामले को सुलझाने का प्रयास किया।

फिलहाल दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं है, जबकि दूल्हा अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बता रहा है। जयमाला के बाद शुरू हुआ विवाद शादी टूटने तक पहुंच गया। लाल जोड़े में दुल्हन को थाने पहुंचता देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

------------------

ये खबर भी पढ़ेंः-

गर्लफ्रेंड बोली- 7 साल अफेयर, अब शादी से मुकरा:बॉयफ्रेंड मर्चेंट नेवी में; बारात से पहले शामली में डेरा डाला

मेरे साथ बहुत लोगों ने नाइंसाफी की है। अंकुश ने 7 साल रेप किया और शादी का झांसा देता रहा। अब वो दूसरी जगह शादी कर रहा है। मैं बहुत टूट चुकी हूं और मरने जा रही हूं। इसका जिम्मेदार पूरा पुलिस-प्रशासन होगा, जिसने मेरी कोई मदद नहीं की।

ये सुसाइड नोट शामली में लड़के के घर बारात लाने वाली लड़की ने लिखा है। लड़की देहरादून की रहने वाली है। 19 नवंबर को वह ढोल-बाजों के साथ कांधला में लड़के के घर पहुंची थी। उसने हाथ में बैनर पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था- ‘दुल्हन लेकर आई बारात’। पूरी खबर पढ़ें…

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links