नोएडा में बैंक प्रतिनिधि बनकर 5.44 लाख ठगे:10 हजार रुपए अमेजन रिवार्ड का दिया था लालच, आरोपी को पहले से थी कार्ड की जानकारी

नोएडा24 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

साइबर ठगों ने एचडीएफसी बैंक का प्रतिनिधि बनकर एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये के अमेजन रिवॉर्ड पॉइंट का लालच दिया और उसके क्रेडिट कार्ड से 5.44 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी को पीड़ित के क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी पहले से थी।

.

कार्ड ब्लू डार्ट के जरिए डिलीवर हुआ था। इस जानकारी के आधार पर ठग ने पीड़ित का भरोसा जीता और उसे अपने जाल में फंसा लिया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शुक्रवार को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर-11 निवासी तवेंद्र चंद्रा सक्सेना ने पुलिस को बताया कि 25 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपनी पहचान एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि राहुल सिंह के रूप में बताई।

फोन करने वाले ने कहा कि नया एचडीएफसी डिनर्स क्लब प्रिविलेज क्रेडिट कार्ड जारी होने पर उन्हें 10 हजार रुपये के अमेजन रिवॉर्ड पॉइंट मिल सकते हैं। इसके लिए रिवॉर्ड रिडीम करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी ।आरोपी को उनके क्रेडिट कार्ड की डिलीवरी और कार्ड नंबर की जानकारी थी। इससे उन्हें उसकी बात पर भरोसा हो गया।

फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजा आरोपी ने उन्हें एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखने वाली एक फर्जी वेबसाइट का लिंक भेजा। उस पर व्यक्तिगत और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भरने को कहा। पहला ट्रांजेक्शन रात नौ बजकर 35 पर 2 लाख 71 हजार 835 रुपये का हुआ, जबकि दूसरा ट्रांजेक्शन रात नौ बजकर 57 मिनट पर 2 लाख 72 हजार 592 रुपये का किया गया। इस तरह कुल 5 लाख 44 हजार 427 रुपये की ठगी की गई।

रकम निकलते ही कार्ड कराया ब्लाक खाते से रकम निकलने का पता चलते ही पीड़ित ने क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया और एचडीएफसी बैंक को सूचना दी। इसके बाद राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है,पुलिस अब उन खातों की जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने निजी बैंक के अधिकारियों से भी संपर्क किया है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links