- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Yogi Adityanath Mother Savitri Devi Demise | Pauri Garhwal Photos
जब मां को देखकर भावुक हुए थे योगी:शॉल ओढ़ाया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया, तस्वीरों में देखिए
गोरखपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (91) का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं।
शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। निधन की खबर के वक्त योगी गोरखपुर में भाषण दे रहे थे। भाषण खत्म होने के बाद उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें यह सूचना दी।
सीएम योगी और उनकी मां सावित्री देवी की ये तस्वीरें साथ बिताए भावुक पलों की यादें ताजा करती हैं। देखें तस्वीरें…

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पंचूर गांव में पिता आनंद सिंह बिष्ट, मां सावित्री देवी और पूरे परिवार के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ। संन्यास लेने के बाद योगी परिवार से दूर गोरखपुर में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हो गए थे।

3 मई 2022 का दिन योगी के परिवार के लिए खास था। योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। यह दौरा भतीजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए था।

ये तस्वीर उस वक्त की है जब योगी मुंडन कार्यक्रम में अपने घर गए थे। उस दौरान उन्होंने अपनी मां को शॉल भी भेंट की थी। इस मुलाकात के दौरान सावित्री देवी भावुक हो गईं थीं।

मुंडन समारोह में मां से बातचीत के बाद सीएम योगी ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।

16 जून 2024 को मां सावित्री देवी की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। तब योगी मां से मिलने पहुंचे थे।

योगी आदित्यनाथ ने ऋषिकेश एम्स में डॉक्टरों से मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली और करीब 20 मिनट तक उनके साथ रहे। इस दौरान वो मां का हाथ पकड़कर बैठे थे।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पंचूर गांव में घर पर सीएम योगी की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में निधन हुआ।

योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 में निधन हुआ था। उस समय देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था और उत्तर प्रदेश में योगी मुख्यमंत्री के तौर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। योगी अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंच सके। उन्होंने खुद इस बात पर दुख जताया था।
.






















