- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hamirpur
- Hamirpur News | DM Ashok Kumar Action Against Officers For Negligence
समाधान दिवस से गायब सात अफसरों का वेतन रोका:गौशाला में व्यवस्थाएं खराब मिलने पर सचिव को पांच दिन का अल्टीमेटम
- कॉपी लिंक

हमीरपुर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस से बिना सूचना अनुपस्थित मिले सात अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम पतारा की गौशाला में अव्यवस्थाएं मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्र
बिना सूचना गायब मिले सात अधिकारी
समाधान दिवस में अनुपस्थित मिले अधिकारियों में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अमित कुमार सोनकर, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बलदेव प्रसाद, परियोजना अधिकारी डूडा पैगाम हैदर, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) अनिल कुमार और अधिशासी अभियंता नलकूप हरिओम वर्मा शामिल हैं।
इसके अलावा भूमि संरक्षण अधिकारी और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रामलखन भी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
समाधान दिवस के बाद डीएम सदर तहसील के ग्राम पतारा पहुंचे। यहां उन्होंने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
गौशाला में मिलीं अव्यवस्थाएं, सचिव पर कार्रवाई
इसके बाद डीएम ने गांव की गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलीं। इस पर उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पांच दिन के भीतर गौशाला की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की चेतावनी दी।
लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
डीएम अशोक कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और काम में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















