- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lalitpur
- Lalitpur Mine Death Case | Youth Found With Stone Tied To Neck
ललितपुर की खदान में गले से पत्थर बंधा शव मिला:पुलिस मृतक की पहचान में जुटी, हत्या या आत्महत्या की आशंका
कुंदन पाल | ललितपुर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ललितपुर के ग्राम गौना में शनिवार शाम करीब 4 बजे खदान के पानी में एक अज्ञात युवक का शव मिला। उसके गले में बंधे गमछे से पत्थर बंधा था। शव करीब एक दिन पुराना लग रहा है।
.
खदान हाईवे-44 के पास शराब की दुकान के पीछे है। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर नाराहट थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह और अमझारा पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल राज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। गले में पत्थर बंधा होने के कारण हत्या या आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
पाली के सीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की जा रही है।


खबर अभी बाकी है!
पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें
खबर अभी बाकी है!
पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें






















