लखनऊ में क्लिनिकल ट्रायल संचालन पर कार्यशाला:प्रतिभागियों को दस्तावेजीकरण और आधुनिक सॉफ्टवेयर का दिया गया प्रशिक्षण

लखनऊ3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ में यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल (यूपीपीसी) ने इंडियन सोसाइटी फॉर क्लिनिकल रिसर्च (आईएससीआर) के सहयोग से होटल सराका, द मॉल एवेन्यू में क्लिनिकल ट्रायल संचालन के व्यावहारिक पहलुओं पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉल

.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यूपीपीसी की अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा वी. हेकाली झिमोमी रहीं। यूपीपीसी की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ कृतिका शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह, आईएससीआर अध्यक्ष डॉ. सीमा पई, सीएसआईआर-सीडीआरआई के डॉ. नसीम अहमद सिद्दीकी और मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. जीएन सिंह ने विशेष संबोधन दिया।

आईएससीआर के विशेषज्ञों ने क्लिनिकल ट्रायल साइट प्रबंधन, सूचित सहमति, प्रोटोकॉल, सुरक्षा रिपोर्टिंग, डीएसएमबी की भूमिका, दस्तावेजीकरण, डेटा प्रबंधन, ALCOA+ सिद्धांत और ट्रायल सॉफ्टवेयर के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। कार्यशाला का समापन यूपीपीसी के निदेशक (संचालन) प्रो. गौरव कैथवास के संबोधन से हुआ।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links