निर्माण से पहले मिट्टी-चट्टानों की जांच जरूरी:लखनऊ में भू-तकनीकी अभियांत्रिकी पर व्याख्यान, विशेषज्ञों ने नींव की मजबूती और सुरक्षा पर दी जानकारी

लखनऊ2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में शनिवार को भू-तकनीकी अभियांत्रिकी (जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग) पर तकनीकी व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने बताया कि भवन, पुल और राजमार्ग जैसी मजबूत संरचनाओं की नींव तैयार करने से पहले मिट्टी

.

मिट्टी की प्रकृति और उसकी क्षमता का सही आकलन नहीं होने पर निर्माण की मजबूती और सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र की ओर से आयोजित व्याख्यान का विषय ‘जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग : द इनविजिबल फाउंडेशन ऑफ रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर’ रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के पूर्व अध्यक्ष इं. मसर्रत नूर खान ने की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और टिकाऊ आधारभूत संरचनाओं के विकास में भू-तकनीकी अभियांत्रिकी की अहम भूमिका है। निर्माण की गुणवत्ता केवल ऊपर दिखाई देने वाली संरचना से नहीं, बल्कि उसकी मजबूत नींव से तय होती है।

मिट्टी की क्षमता के अनुसार तैयार हो नींव

मुख्य वक्ता अरुण सॉयल लैब प्राइवेट लिमिटेड के वाइस चेयरमैन इं. अनुराग कपूर ने मिट्टी और चट्टानों की जांच की तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर मिट्टी की प्रकृति और उसकी भार सहने की क्षमता अलग होती है।

ऐसे में भवन, पुल और राजमार्गों की नींव का डिजाइन तैयार करते समय इन विशेषताओं का विश्लेषण जरूरी है। उचित भू-तकनीकी जांच से निर्माण की सुरक्षा और टिकाऊपन सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम के संयोजक इं. जेबी सिंह ने मुख्य वक्ता का परिचय देते हुए उनकी शैक्षणिक और व्यावसायिक उपलब्धियों की जानकारी दी। व्याख्यान के बाद अभियंताओं और प्रतिभागियों ने मिट्टी परीक्षण, नींव के डिजाइन और आधुनिक निर्माण तकनीकों पर चर्चा की।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links