धीरेंद्र शास्त्री बोले- ब्रजवासियों के चरणों में नाक रगड़कर प्रणाम:प्यारे टेढ़े-मेढ़े ठाकुरजी की नगरी में आया हूं, बांके बिहारी का आशीर्वाद लिया

पवन गौतम, राकेश पचौरी | मथुरा58 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

भगवान श्रीकृष्ण को टेढ़े-मेढ़े कहने के बाद बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को पहली बार मथुरा पहुंचे। हंसते हुए कहा-

.
QuoteImage

हम अपने प्यारे टेढ़े-मेढ़े ठाकुर जी… बांके बिहारी जी की नगरी में आए हैं। सभी ब्रजवासियों के चरणों में नाक रगड़कर दंडवत प्रणाम करते हैं।

QuoteImage

धीरेंद्र शास्त्री समाजसेवी मानसिंह के 99वें जन्मदिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा- व्यक्ति का व्यक्तित्व तभी बड़ा होता है, जब वह सनातनी होकर सेवा को आगे रखता है। कुछ लोग ऐसे भी सनातनी हैं, जो हैं नहीं, लेकिन बने हैं। ऐसे बरसाती मेंढकों से बचकर रहना।

आज हम बांके बिहारी दो-तीन कारणों से आए। एक तो बाबूजी का जन्मोत्सव, दूसरा गौरी गोपाल में बेटियों का विवाह, तीसरा हमें बांके बिहारी जी के दर्शन करने थे। क्योंकि, अभी सबसे ज्यादा यही वायरल ट्रेंडिंग में थे।

धीरेंद्र शास्त्री ने बांके बिहारी के दर्शन कर जयकारे लगवाए- टेढ़े ठाकुर जी की जय... टेढ़ी टांग वाले हनुमान जी की जय... टेढ़ी टांग वाले ठाकुर जी की जय। अब हम जब तक जीएंगे, तब तक अपने ठाकुर जी को ऐसे ही प्यार करेंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने शनिवार शाम 6 बजे बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लिया।
धीरेंद्र शास्त्री ने शनिवार शाम 6 बजे बांके बिहारी जी का आशीर्वाद लिया।

अब पढ़िए, धीरेंद्र शास्त्री ने बांके बिहारी दर्शन से पहले क्या कुछ कहा

‘बाबा बागेश्वर का विरोध कर लिया, अब मथुरा कब आओगे’

धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को निशाने पर लिया। कहा- बाबा बागेश्वर का विरोध और उनके खिलाफ पोस्टबाजी बहुत कर ली। अब बांके बिहारी के लिए मैदान में कब उतरोगे? मथुरा-वृंदावन कब आओगे? मथुरा में जो कलंक है, उसे मिटाने के लिए कब आगे आओगे? आने वाले दिनों में हम ब्रजवास भी करेंगे। कुछ लोग कुछ दिनों के लिए कृष्ण भक्त बन गए थे, लेकिन अब वे दिखाई नहीं दे रहे हैं।

हम तो बिहारी जी के ही हैं। उनकी कृपा गाते हैं। उनके लिए पदयात्रा करते हैं। बांके बिहारी के दर्शन कर हम उन लोगों की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे, जो ट्रोल करते हैं। भगवान करें कि सोशल मीडिया पर कुछ दिनों के लिए कृष्ण भक्त बने लोग वास्तविक भक्त बनें और हिंदुओं के लिए काम करें।

बांके बिहारी जी के दर्शन कर धीरेंद्र शास्त्री ने जयकारा लगवाया- टेढ़े ठाकुर जी की जय।
बांके बिहारी जी के दर्शन कर धीरेंद्र शास्त्री ने जयकारा लगवाया- टेढ़े ठाकुर जी की जय।

हिंदुओं को बंटने-मिटने नहीं देंगे

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हम हिंदुओं के लिए जीते हैं और आगे भी जीएंगे। हिंदुत्व और हिंदुस्तान के लिए काम करते रहेंगे। हम हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे, हिंदुओं को मिटने नहीं देंगे।

मीडिया के इस सवाल पर कि विपक्ष के लोग आरोप लगा रहे हैं कि आप 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार कर रहे हैं? इस पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हम साधु हैं। हमारा राजनीति से कोई सरोकार नहीं है।

हम हनुमान जी का प्रचार कर रहे हैं। सनातन का प्रचार कर रहे हैं। हिंदुत्व के विचार को फैला रहे हैं। इस देश में सभी पार्टियों में हिंदू हैं, मतलब हम सभी पार्टियों का प्रचार कर रहे हैं।

गोलियां खानी पड़ें, तब भी हिंदू एकता का काम नहीं छोड़ेंगे

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हमारा संकल्प सीधा सा है- अगर हिंदू ही नहीं बचेगा, तो हिंदुस्तान कैसे बचेगा? हिंदू-सनातनी एकजुट नहीं होगा, तो हमारे मंदिर, देवालय, तीर्थ कैसे बचेंगे? हिंदू एकता का मतलब- जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई। जो इसके विरुद्ध काम करते हैं, उन्हें कोई न कोई ट्रोल करने का बहाना चाहिए। भगवान बांके बिहारी जी से मेरी प्रार्थना है कि उन सबको ठीक बुद्धि दें।

अभी तो गालियां खाई हैं। गोलियां भी खानी पड़ें, तब भी हिंदू एकता का काम नहीं छोड़ेंगे। जब तक इस तन में प्राण है, वतन के लिए और सनातन के लिए यह तन समर्पित है।

धीरेंद्र शास्त्री वृंदावन में समाजसेवी मानसिंह के 99वें जन्मदिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
धीरेंद्र शास्त्री वृंदावन में समाजसेवी मानसिंह के 99वें जन्मदिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

‘मथुरा की ओर अब सनातन का रथ मोड़ दें’

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हम ठाकुर जी के यहां हमेशा आते रहते हैं। उनसे प्रार्थना है कि जिन लोगों ने हमें ट्रोल किया, अब वे हमारी तरह बिहारी जी के यहां आएं। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में जो औरंगजेब का कलंक लगा है, उसके लिए हमारे साथ बैठें। हम सब लोग मिलकर, बृजवासी सनातनी उस कलंक को मिटाने का उपाय निकालें। मथुरा की ओर अब सनातन का रथ मोड़ दें, वरना तुम सनातनी नहीं तनातनी हो।

जानिए धीरेंद्र शास्त्री के किस बयान पर विवाद हुआ था

शास्त्री ने कहा था- तुम्हारे ठाकुरजी 3 जगह से टेढ़े

भगवान श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र कृष्ण की टिप्पणी से विवाद हुआ। उन्होंने भगवान श्रीराम की तुलना श्रीकृष्ण से करते हुए कहा-

'तुम अपने वाले ठाकुरजी की एक भी फोटो देख लो। खड़े भी होते हैं, तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कहीं कमर लचकाएं और टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं।

हमारे वाले तो खड़े भी होते हैं, एकदम सीधे। हमारे वाले का नाम भी सीधा। हमारे वाले का चलना भी सीधा, हमारे वाले दिखते भी सीधे हैं। तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते हैं।

पर्वत उठाना बड़ी बात नहीं। हमारे भगवान के चेले ने पूरा पर्वत उड़ा दिया था। हमारे वालों का धाम भी सीधा- अयोध्या, तुम्हारे वाले का- वृंदावन!'

शास्त्री बोले- कई लोगों ने मेरी बात का गलत मतलब निकाल

हालांकि, इस पर विवाद बढ़ते ही धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी करके सफाई दी। कहा- कई लोगों ने मेरी बात का गलत मतलब निकाल लिया। हम खुद ठाकुरजी और ब्रज के भक्त हैं। जब भी ठाकुरजी से प्रार्थना करते हैं, तो कहते हैं कि हमें ब्रज में वास मिले।

हम श्रीमद्भागवत कथा भी कहते हैं और ठाकुरजी का गुणगान करते हैं। हमारा भगवान राम और कृष्ण में भेद करने का कोई इरादा नहीं था।

दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने मध्यप्रदेश के शिवपुरी में चल रही श्रीराम कथा के दौरान श्रीकृष्ण पर टिपिपणी की थी। 10 अक्टूबर (रविवार) को इसका वीडियो सामने आने के बाद मथुरा के साधु-संतों ने नाराजगी जताई। धीरेंद्र शास्त्री से माफी मांगने को कहा था।

---------------------------

ये खबर भी पढ़िए-

'कृष्ण टेढ़े हैं' बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने माफी मांगी:कहा- मेरे नाम में उनका नाम, बात को तोड़ा-मरोड़ा गया

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करके विवादों में आ गए हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम की तुलना श्रीकृष्ण से करते हुए कहा- तुम अपने वाले ठाकुरजी की एक भी फोटो देख लो। खड़े भी होते हैं, तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कहीं कमर लचकाएं और टेढ़ी गर्दन करके बंसी बजाते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links