मेरठ में शिक्षिका का पर्स छीना, वकील से चेन लूटी:दिल्ली रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा रोककर झपटमारी की

रिजवान खान | मेरठ17 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

मेरठ में बदमाशों और दबंगों के हौसले बुलंद हैं। बाइक सवार दो बदमाशों ने दिल्ली रोड पर ई-रिक्शा से जा रही शिक्षिका का पर्स झपट लिया। वहीं, लालकुर्ती क्षेत्र में पीएल शर्मा रोड पर रास्ते को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता से मारपीट और सोने की चेन लूटने का आ

.

ई-रिक्शा से जा रही शिक्षिका का पर्स छीना

पल्लवपुरम निवासी ललिता सक्सेना वर्धमान एकेडमी में शिक्षिका हैं। गुरुवार देर रात वह मोदीनगर से मेट्रो में बैठकर भैंसाली बस अड्डे पहुंचीं। वहां से ई-रिक्शा लेकर स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनका पीछा करने लगे।

दिल्ली रोड पर केसरगंज चौकी के पास बदमाशों ने ई-रिक्शा में बैठी ललिता के हाथ में लटका पर्स झपट लिया और घंटाघर की ओर भाग निकले। पर्स में मोबाइल, मेट्रो कार्ड, एटीएम कार्ड और करीब दो हजार रुपए थे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ललिता की शिकायत पर देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस का दावा है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इनमें कोतवाली क्षेत्र निवासी गुलफाम और उसका एक साथी शामिल बताया गया है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

रास्ता न देने पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

दूसरी घटना लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पीएल शर्मा रोड की है। गंगानगर निवासी अधिवक्ता रविकांत भाटी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात वह कार से सागर फोटो स्टेट के सामने पहुंचे थे। वहां काले रंग की थार सड़क के बीच खड़ी थी। उसमें चार युवक सवार थे।

रास्ता नहीं मिलने पर उन्होंने फुटपाथ की तरफ से कार निकालने की कोशिश की। आरोप है कि थार में बैठे एक युवक ने दरवाजा खोलकर उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद चारों युवकों ने उन्हें धमकाया। विरोध करने पर एक युवक ने मारपीट शुरू कर दी। दूसरा युवक पीछे से आया और हमला करने लगा।

दो तोले की चेन झपटने और कार की चाबी फेंकने का आरोप

रविकांत भाटी के मुताबिक, मारपीट के दौरान एक आरोपी ने उनके गले से करीब दो तोले की सोने की चेन झपट ली। इसके बाद आरोपियों ने उनकी कार की चाबी निकालकर दूर फेंक दी। वारदात के बाद चारों युवक मौके से भाग गए।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links