गरीबों के नाम पर सिम, विदेश में बेचते थे OTP:मुजफ्फरनगर पुलिस ने अमरोहा के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर15 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी के ऐसे नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें गरीबों और जरूरतमंदों के दस्तावेजों पर सिम जारी कराकर उनके OTP विदेश में बैठे साइबर अपराधियों तक पहुंचाए जा रहे थे। सरकारी योजनाओं, राशन, बीमा और NGO से मदद दिलाने का झांसा देकर लोगों की

.

पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान SSP सूरज कुमार राय ने बताया कि इस नेटवर्क का खुलासा डिजिटल अरेस्ट के जरिए 20 लाख 94 हजार 900 रुपये की ठगी के मामले की जांच में हुआ। 15 अक्टूबर को साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को फोन कर बताया कि उसके नाम की सिम कश्मीर में आतंकियों के पास मिली है और उसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में हुआ है। इसके बाद फर्जी गिरफ्तारी वारंट, गोपनीयता समझौते और सरकारी एजेंसियों के नाम से फर्जी नोटिस व्हाट्सएप पर भेजकर उसे डराया गया। 15 से 23 अक्टूबर तक नौ दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर गिरफ्तारी और आजीवन कारावास का भय दिखाया गया। इसी दौरान उससे 20.94 लाख रुपये ठग लिए गए।

49 IMEI नंबरों और 8,223 सिम का डेटा खंगाला

SSP ने बताया कि शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण में 49 IMEI नंबरों पर इस्तेमाल हुए मोबाइल फोन और 8,223 सिम कार्ड का डेटा खंगाला गया। जांच में 3,648 यूनिक सिम कार्ड सामने आए। इनमें VI के 2,550, एयरटेल के 1,035 और जियो के 63 सिम शामिल थे। अधिकांश सिम अमरोहा से जारी हुए थे, जबकि उनसे जुड़े व्हाट्सएप अकाउंट कंबोडिया से संचालित पाए गए।

डिस्ट्रीब्यूटर और POS एजेंट की भी भूमिका

SSP सूरज कुमार राय के मुताबिक, नेटवर्क में तीनों आरोपियों की अलग-अलग भूमिका थी। अब्दुल मलिक एयरटेल, VI, जियो और BSNL का POS एजेंट था, जबकि अक्षय कुमार अग्रवाल VI का डिस्ट्रीब्यूटर बताया गया है। दोनों के जरिए जारी सिम अंकुश सैनी तक पहुंचते थे। अंकुश पुराने मोबाइल फोन खरीदकर उनमें सिम लगाता, OTP हासिल करता और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए विदेश में बैठे साइबर अपराधियों को भेजता था। आरोप है कि हर OTP के बदले उसे 150 से 300 रुपये मिलते थे।

डिजिटल अरेस्ट के अलावा कई तरह की ठगी में इस्तेमाल होते थे OTP

SSP के अनुसार, जांच में इस नेटवर्क के जरिए डिजिटल अरेस्ट के अलावा ई-कॉमर्स, ऑनलाइन गेमिंग, गैस एजेंसी और सोशल मीडिया से जुड़े OTP बेचने का मामला भी सामने आया है। शॉपिंग और इंस्टेंट डिलीवरी कंपनियों के नाम पर ऑर्डर बुक कराकर उन्हें कैंसिल करने और रिफंड प्रक्रिया का दुरुपयोग करने का तरीका भी अपनाया जा रहा था।

तीन गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुश सैनी निवासी मुकिमपुरा, मंडी धनौरा, अक्षय कुमार अग्रवाल निवासी जयओम नगर और अब्दुल मलिक निवासी नियारियान नगर, जिला अमरोहा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं। साइबर क्राइम थाना मुजफ्फरनगर में मुकदमा संख्या 38/2026 के तहत BNS की धाराओं और IT Act की धारा 66C व 66D में कार्रवाई की गई है।

SSP ने बताया कि मामले में अंकुश सैनी का मौसेरा भाई समेत दो आरोपी अभी फरार हैं। इनमें से एक आरोपी NGO चलाता है। आरोप है कि वह गरीब और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनसे फॉर्म भरवाता और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज लेता था। इसके बाद ये जानकारियां अंकुश सैनी को मुहैया कराई जाती थीं, जिनके आधार पर लोगों के नाम पर सिम जारी कराए जाते थे।

SSP सूरज कुमार राय ने इस कार्रवाई के लिए साइबर क्राइम टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP क्राइम इंदु सिद्धार्थ और साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह समेत टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links