- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Muzaffarnagar
- Muzaffarnagar Jolly Road Accident | Truck Hits Bike Near Police Chowki
बाइक सवार को टक्कर मार पेस्टीसाइड फैक्ट्री में घुसा ट्रक:मुजफ्फरनगर के जौली रोड पर हादसा, घायल की पहचान नहीं हुई
- कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र में जौली रोड पर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को सड़क किनारे स्थित एक पेस्टीसाइड फैक्ट्री में ले घुसा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों में आक्रोश भी दिखाई दिया।

जानकारी के अनुसार, हादसा भंडूर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुआ। ट्रक ने सड़क पर जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद चालक ट्रक समेत फैक्ट्री के अंदर चला गया। अचानक हुए हादसे से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अपनी कार से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और तत्काल लेकर रवाना हो गए।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















