- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- CM Yogi Adityanath Mother Passes Away In Uttarakhand | Latest Update
BREAKINGयोगी की मां का 91 साल की उम्र में निधन:जब सूचना आई तब सीएम भाषण दे रहे थे, कल ऋषिकेश में होगा अंतिम संस्कार
- कॉपी लिंक

सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन हो गया। वे 91 साल की थीं। शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। शनिवार को ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
योगी की मां के निधन की खबर जिस वक्त आई, तब वे गोरखपुर में भाषण दे रहे थे। भाषण खत्म होने के बाद सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें मां के निधन की जानकारी दी।
मां की तबीयत बिगड़ने पर इसी साल 9 फरवरी को योगी देहरादून गए थे। उन्होंने मां से अस्पताल में मुलाकात की थी। मां ने उनके सिर पर हाथ फेरा था।
योगी समेत उनके 4 बेटे और 3 बेटियां हैं। इनमें मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन और बहनें पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी हैं। योगी के पिता आनंद सिंह का साल 2020 में 89 साल की उम्र में निधन हुआ था। वह फॉरेस्ट रेंजर थे। कोरोना के चलते योगी उसमें शामिल नहीं हो पाए थे।

खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















