- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Sambhal
- Sambhal Police Encounter | Purse Loot Accused Arrested In Chandausi
महिला से पर्स लूटने वाले बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली, चन्दौसी बाईपास पर घेराबंदी के दौरान फायरिंग
- कॉपी लिंक

सम्भल में महिला से पर्स लूटकर फरार हुए बदमाशों तक पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और सुरागों के जरिए 24 घंटे में पहुंच गई। शनिवार देर शाम चन्दौसी बाईपास पर घेराबंदी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोल
चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग
शनिवार रात करीब 8:30 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र में क्षेमनाथ मंदिर के पास चन्दौसी बाईपास पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मुठभेड़ के दौरान सीओ कुलदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

डिजिटल साक्ष्यों से 24 घंटे में खुलासा
एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार शाम सम्भल क्षेत्र में एक महिला से दो बदमाश पर्स छीनकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और डिजिटल साक्ष्य जुटाए। वारदात का खुलासा करने के लिए सीओ सम्भल कुलदीप कुमार और कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
पुलिस लगातार आरोपियों के संबंध में सुराग जुटा रही थी। इसी दौरान शनिवार को सूचना मिली कि दो संदिग्ध बाइक सवार क्षेमनाथ मंदिर के आसपास दिखाई दिए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की तो दोनों ने फायरिंग कर दी।

उवैश और खालिद के कब्जे से लूट का सामान बरामद
एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उवैश और खालिद पुत्र रईस निवासी सरायतरीन, थाना हयातनगर के रूप में हुई है। उवैश के कब्जे से पीली धातु का मंगलसूत्र और 200 रुपए बरामद हुए, जबकि खालिद के पास से पर्स, दो आधार कार्ड और 600 रुपए मिले।
दो तमंचे, कारतूस और अपाचे बाइक बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, तीन खोखे, एक फंसा हुआ खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके अलावा 12 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और नाल में फंसा खोखा भी मिला। वारदात में इस्तेमाल अपाचे बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बरामद सामान की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















