संभल में शिवा ढाबे पर चला बुलडोजर:बिना नक्शा पास कराए किया था निर्माण, 2024 में जारी हुआ था पहला नोटिस

सनी गुप्ता | संभल19 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

संभल की चन्दौसी तहसील में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे प्रशासन ने अलीगढ़-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिवा ढाबे पर बुलडोजर चलवा दिया। ढाबे का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया गया था।

.

विनियमित क्षेत्र विभाग की ओर से वर्ष 2024 में पहला नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी निर्माण स्वामी ने न तो स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत किया और न ही नोटिस का संतोषजनक जवाब दिया। करीब दो साल तक नोटिस की प्रक्रिया चलने के बाद प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

गुमथल गांव में हुआ था निर्माण

मामला चन्दौसी तहसील क्षेत्र के ग्राम गुमथल का है। यहां गाटा संख्या 2152 और 2153 में नरेश की ओर से शिवा ढाबे का निर्माण कराया गया था। विनियमित क्षेत्र विभाग के अनुसार, निर्माण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया था। इस पर वर्ष 2024 में नियत प्राधिकारी की ओर से पहला नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इसके बावजूद निर्माण स्वामी ने जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए।

दूसरा नोटिस देने के बाद भी नहीं मिला जवाब

विभाग ने 5 अगस्त 2026 को दूसरा नोटिस जारी किया। इसके बाद भी निर्माण स्वामी की ओर से स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत नहीं किया गया। लगातार नोटिस दिए जाने के बावजूद जवाब और जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन ने शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

एसडीएम की मौजूदगी में चला बुलडोजर

एसडीएम चन्दौसी आशुतोष तिवारी राजस्व विभाग और विनियमित क्षेत्र विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान थाना बनियाठेर का भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से ढाबे के निर्माण को ध्वस्त करा दिया।

अन्य अवैध निर्माण भी होंगे चिह्नित

एसडीएम आशुतोष तिवारी ने बताया कि ग्राम गुमथल में गाटा संख्या 2152 और 2153 पर नरेश ने बिना नक्शा पास कराए ढाबे का निर्माण कराया था। नियत प्राधिकारी की ओर से कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी के चलते शनिवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण ध्वस्त कराया गया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिना अनुमति और नियमों के विरुद्ध किए गए निर्माण के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। अन्य अवैध निर्माण चिह्नित होने पर भी कार्रवाई की जाएगी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links