कार्तिक पूर्णिमा पर फल्गु नदी किनारे महाआरती:देवघाट पर गूंजे विष्णु के जयकारे, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़; पूजा के बाद महाप्रसाद का वितरण

गयाजी2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

गयाजी में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा की पावन संध्या पर देवघाट स्थित फल्गु नदी का तट भक्ति और आस्था से सराबोर हो उठा। विष्णुपद के पास वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भगवान विष्णु के जयकारों के बीच फल्गु महाआरती हुई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने फल्गु मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी देर रात तक बनी रही।

फल्गु सेवा समिति के बैनर तले महाआरती का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में पांच गयापाल ब्राह्मणों ने विधि-विधान से आरती संपन्न कराई। इनमें रंगनाथ बिट्ठल, रंजन बिट्ठल, बलदेव गायब, आशीष कटरियार और श्रीशंत सेन शामिल रहे।

फल्गु तट पर महाआरती।
फल्गु तट पर महाआरती।

कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व

सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को बेहद पवित्र और पुण्यदायी तिथि माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से जुड़ी मान्यता है। पूरा कार्तिक माह भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ, स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और महादेव की आराधना से पुण्य फल मिलने की मान्यता है।

इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाआरती में विष्णुपद पहुंचे। देवघाट पर महाआरती के दौरान भक्तों ने फल्गु नदी के समक्ष दीप अर्पित किए और पूजा-अर्चना की। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

महाआरती में शामिल स्थानीय लोग।
महाआरती में शामिल स्थानीय लोग।

विश्व कल्याण की कामना के साथ संपन्न हुई आरती

फल्गु सेवा समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी और सचिव विनोद लाल मेहरवर समेत समिति के सदस्य आयोजन में मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने फल्गु मैया और भगवान विष्णु से विश्व कल्याण, शांति और सभी के मंगल की कामना की।

आयोजन में मनी लाल बारीक, गौतम गायब, द्वारिका बाबू बिट्ठल, कमल बारीक, छोटू बारीक, अजय कटरियार, शशि हल, मुन्नू दुबे, माधव धोकड़ी, गोपी धोकड़ी, शंभू गुर्दा, विवेक भारद्वाज, बैजू चौधरी, बाबू गुर्दा, मुन्ना गुर्दा और जीतू गुर्दा समेत कई सदस्य शामिल हुए।

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links