गठबंधन में भाजपा का 50-55 सीटों पर दावा:पुनरसुरजीत के अलग होने पर बदले समीकरण, 10-12 सीटों पर पेंच; मोगा रैली में हो सकता ऐलान

लुधियाना10 मिनट पहलेलेखक: राजेश भट्‌ट
  • कॉपी लिंक
पीएम नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल।- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
पीएम नरेंद्र मोदी और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल।- फाइल फोटो

पंजाब में BJP और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन को लेकर समीकरण बदलते जा रहे हैं। अकाली दल पुनरसुरजीत के अलग होने के बाद भाजपा गठबंधन में 50 से 55 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

.

वहीं, अकाली दल 45 से 50 सीटें भाजपा को देने के लिए तैयार है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 10 से 12 सीटें ऐसी हैं जिन पर दोनों पार्टियां दावा कर रही हैं, उनको लेकर ही पेंच फंसा है।

शिरोमणि अकाली दल 8 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जन्म दिवस के मौके पर मोगा में बड़ी रैली कर रहा है। संभावना है तब तक दोनों दल सीटों की शेयरिंग का मामला सुलझाकर उसी दिन गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं।

58 सीटों पर है भाजपा का दावा भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में जिन सीटों पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही, उन सीटों पर अपना दावा कर रही है। ऐसी सीटें 58 हैं। भाजपा 23 सीटों पर पहले, सात सीटों पर दूसरे और 28 सीटों पर तीसरे स्थान पर रही। इनमें से 46 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा ने 18 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल किए और इन हलकों में अकाली दल को काफी कम वोट शेयर मिला।

शिअद पर नेताओं को एडजस्ट करने का दबाव भारतीय जनता पार्टी ने जिन 30 सीटों पर पहला व दूसरा स्थान हासिल किया उनमें से एक भी सीट छोड़ने को राजी नहीं है, जबकि उनमें से कुछ सीटें ऐसी हैं जहां अकाली दल के बड़े नेता हैं। अकाली दल पर अपने नेताओं को एडजस्ट करने का दबाव बना है। पहले 30 में ही करीब छह से सात सीटें ऐसी हैं जिन पर अकाली दल अपने नेताओं को चुनाव लड़ाना चाहता है। जिसमें डेरा बस्सी, बठिंडा, आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर सिटी, मोहाली की सीटें शामिल हैं।

इन सीटों पर फंस रहा पेंच…

  • डेरा बस्सी (मोहाली): इस सीट पर दोनों दलों के बीच सीधा टकराव है। शिरोमणि अकाली दल यह सीट अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक एन.के. शर्मा के लिए हर हाल में आरक्षित रखना चाहता है। वहीं, भाजपा का तर्क है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को इस हलके में 33.5 प्रतिशत वोट मिले थे और वह 9.7 प्रतिशत के मार्जिन से पहले नंबर पर रही थी। इसलिए भाजपा इस सीट को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
  • रोपड़ और खरड़: अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा के लिए पार्टी रोपड़ विधानसभा सीट पर दावा जता रही है। इसके साथ ही अकाली दल खरड़ सीट भी अपने खाते में चाहता है। दूसरी तरफ, भाजपा इन दोनों सीटों पर अपने बेहतर वोट प्रतिशत का हवाला दे रही है। खरड़ में भाजपा को 25.3 प्रतिशत वोट मिले थे। रोपड़ सीट से भाजपा अपने युवा चेहरे अजयवीर सिंह लालपुरा को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।
  • लुधियाना की दो सीटें: जहां भाजपा लुधियाना शहर की सभी छह सीटों पर अपना हक जता रही है, वहीं अकाली दल अपने दिग्गज नेता रणजीत सिंह ढिल्लों के लिए लुधियाना शहर में एक सीट मांग रहा है। इसके अलावा साहनेवाल में भी अकाली दल शरणजीत सिंह ढिल्लों के लिए सीट की डिमांड कर रहा है। लोकसभा चुनाव में लुधियाना की सभी शहरी सीटों पर भाजपा के आगे रहने के कारण यहां पेंच फंसा हुआ है।
  • बठिंडा शहरी: यह सीट बादल परिवार के लिए बेहद संवेदनशील और प्रतिष्ठा का सवाल है। बादल परिवार बठिंडा को अपना पारंपरिक गढ़ बताते हुए इस सीट पर अपना हक जता रहा है। इसके विपरीत भाजपा का कहना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बठिंडा अर्बन सीट पर भाजपा ने 25.4 प्रतिशत वोट हासिल कर 0.4 प्रतिशत के मामूली अंतर से ही सही, लेकिन बढ़त बनाई थी। भाजपा इस सीट से पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला व मनप्रीत बादल को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है।
  • खेमकरण, बल्लूआना और बटाला: तरनतारन जिले की खेमकरण सीट पर भी दोनों दलों में खींचतान है। अकाली दल यहां से अपने कद्दावर नेता विरसा सिंह वल्टोहा को उतारना चाहता है, जबकि भाजपा भी इस सीट की मांग कर रही है। इसी तरह फाजिल्का जिले की बल्लूआना जहां भाजपा 35.3% वोटों के साथ नंबर-1 रही। माझा क्षेत्र की बटाला सीट पर भी दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई है, जहां लोकसभा चुनाव में भाजपा 20 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी, लेकिन अकाली दल से काफी आगे थी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links