- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- Muzaffarpur Minor Rape Case | Accused Arrested From Aunt House
मुजफ्फरपुर- नाबालिग से रेप का आरोपी 48 घंटे बाद गिरफ्तार:नानी के बाद मौसी घर गया था, बोला- लड़की ने मुझे फंसाया, मैंने कुछ गलत नहीं किया
- कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी 24 साल के अंकित कुमार को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। आरोपी की अरेस्टिंग वैशाली जिले के हरिलोचनपुर थाना क्षेत्र स्थित उसकी मौसी के घर से की गई।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी रेप की वारदात के बाद पहले अपनी नानी के घर और फिर मौसी के घर जाकर रह रहा था।
उधर, वारदात के बाद से पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी अरेस्टिंग की गई। गुरुवार को एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने गिरफ्तारी की जानकारी दी।

आरोपी बोला- लड़की ने मुझे फंसाया
गुरुवार को जब आरोपी को कब्जे में लेकर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी, तब आरोपी लगातार बोल रहा था कि मुझे फंसाया गया है। मैंने उसके साथ कुछ गलत नहीं किया है।
घटना 16 नवंबर की सुबह की बताई गई है। नाबालिग अपने माता-पिता और भाई के साथ छठ मनाने उत्तराखंड से मुजफ्फरपुर स्थित ननिहाल आई थी। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद वह अपनी मां और नानी के गीले कपड़े लेकर घर लौट रही थी।
इसी दौरान पड़ोस की एक महिला ने भी अपने गीले कपड़े उसे घर पहुंचाने के लिए दिए। महिला के घर पहुंचने पर वहां उसका बेटा अंकित अकेला था। आरोप है कि उसने नाबालिग को घर के अंदर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद नाबालिग ननिहाल पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह वहां से जा चुका था।

आरोपी दूर का रिश्तेदार, पहले बातचीत की जानकारी नहीं एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे के दूर के रिश्तेदार हैं। आरोपी पीड़िता के मामा का पड़ोसी हैं। हालांकि, घटना से पहले उनके बीच बातचीत या किसी तरह के संपर्क की कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।
एसडीपीओ ने बताया कि 16 नवंबर 2026 को सरैया थाना पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म की सूचना मिली थी। एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। सरैया थाना की टीम ने आरोपी को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया।
FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।






















