LIVE
यूपी में कोहरा, पारा 10 डिग्री से नीचे आया:मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा, एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटाई

वाराणसी, लखनऊ1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में ठंड बढ़ गई है। सुबह-रात के वक्त भीषण कोहरा पड़ रहा है। विजिबिलिटी इतनी कम हो रही है कि सड़कों पर 10 मीटर दूर भी कुछ नहीं दिख रहा है।

कोहरे के चलते एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट कम कर दी गई है। आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक और गंगा एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट 50 से 80 kmph कर दी गई है। कारें 80, बसें 60 और ट्रक जैसे मालवाहक वाहन 50 kmph से ज्यादा रफ्तार से नहीं चल पाएंगे।

पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बने 'अकवान' चक्रवात का असर अब दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से 24 घंटों के बाद बादलों की आवाजाही के साथ-साथ गलन और कोहरा बढ़ेगा।

.

लाइव अपडेट्स

12:52 AM19 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
यूपी में किस एक्सप्रेस-वे पर कितनी स्पीड घटाई? देखिए
12:52 AM19 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी में बने 'अकवान' चक्रवात की यूपी पर क्या असर? पढ़िए

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने 'अकवान' चक्रवात का असर अब दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों के बाद बादलों की आवाजाही के साथ-साथ गलन और कोहरा बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि यह चक्रवात अभी समुद्र में सक्रिय है, लेकिन इसका प्रभाव ओडिशा और झारखंड के मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है।

पछुआ हवाओं के कारण पश्चिमी हिस्सों में तो इसका ज्यादा असर होने की उम्मीद कम है, लेकिन हवा में नमी बढ़ने की वजह से आने वाले दिनों में पूर्वांचल के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

12:51 AM19 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
यूपी में कोहरे के चलते एक्सप्रेस-वे पर स्पीड लिमिट घटाई

सर्दियों और कोहरे में सड़क हादसों को रोकने के लिए यूपी ट्रैफिक पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार कम कर दी है। 15 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक, रोज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच यह नियम लागू रहेगा।

आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गोरखपुर लिंक और गंगा एक्सप्रेसवे पर कार की अधिकतम स्पीड 80, बस की 60 और ट्रक जैसे मालवाहक वाहनों की स्पीड 50 किमी प्रति घंटा रखी गई है।

12:51 AM19 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
यूपी में रात की ठंड बढ़ी, मुजफ्फरनगर में पारा 9.5°C
12:51 AM19 नवम्बर 2026
  • कॉपी लिंक
यूपी में दिन का पारा 30 डिग्री के करीब पहुंचा
खबरें और भी हैं...

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links