हिमाचल में छह दिन बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं:3॰C तक चढ़ेगा मैक्सिमम टेम्परेचर, मैदानी इलाकों की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी

शिमला11 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला के रिज पर शाम के वक्त सैर करते हुए टूरिस्ट और लोकल लोग। - Dainik Bhaskar
शिमला के रिज पर शाम के वक्त सैर करते हुए टूरिस्ट और लोकल लोग।

हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 24 नवंबर तक प्रदेश में कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। इस दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलेगी।

.

धूप निकलने से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिससे दिन के समय लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, रात के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है और सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा।

प्रदेश में इन दिनों दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा चल रहा है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। यानी दिन में धूप के कारण मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना हुआ है, लेकिन रात होते ही तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ रही है।

मैदानी इलाकों में शिमला से ज्यादा ठंडी रातें

बारिश और बर्फबारी से पहले प्रदेश के मैदानी इलाकों में रातें पहाड़ी शहर शिमला से ज्यादा ठंडी होने लगी हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बिलासपुर में यह 7 डिग्री तक गिर गया। ऊना में भी न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और मंडी में 6.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इस तरह कई मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में रात के समय ठंड का असर शिमला से भी ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

कुकुमसैरी का पारा माइनस 4.3 डिग्री तक लुढ़का

वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसैरी में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, प्रदेश में दिन के समय सबसे ज्यादा गर्मी ऊना में रही, जहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह और रात को ठंड पड़ रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में गर्माहट बनी हुई है।

दिन में सुहावना मौसम, पर्यटन स्थलों पर रौनक

प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ रहा है। इसके बावजूद दिन में खिल रही धूप से मौसम सुहावना बना हुआ है। खासकर पर्यटन स्थलों पर पर्यटक इस मौसम का आनंद उठा रहे हैं। शिमला, मनाली, धर्मशाला, कसौली, कुफरी और नारकंडा सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर दिन के समय धूप के बीच घूमने के लिए अनुकूल मौसम बना हुआ है।

अगले छह दिन मौसम साफ रहने से पर्यटकों को पर्यटन स्थलों पर घूमने-फिरने के लिए अच्छा मौसम मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट को देखते हुए गर्म कपड़े साथ रखना जरूरी होगा। फिलहाल प्रदेश में तत्काल बारिश या बर्फबारी से ठंड बढ़ने के आसार नहीं हैं। दिन में धूप से राहत मिलेगी, जबकि रातें ठंडी बनी रहेंगी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links